Lucknow News : कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभिन्न समस्याओं को रखा
उन्होंने CM से अनुरोध किया कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित विभागों को दिए जाएं। भेंट के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों की ओर से...
By INA News Lucknow.
लखनऊ : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने CM योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आगरा जनपद के ग्वालियर रोड के दोनों तरफ जलभराव एवम नाला निर्माण से संबंधित प्रमुख जनसमस्याओं को CM के समक्ष प्रस्तुत किया।
श्रीमती मौर्य ने विशेष रूप से क्षेत्र में व्याप्त जलभराव, जलनिकासी अव्यवस्था तथा नाला निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं की ओर CM का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने CM से अनुरोध किया कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित विभागों को दिए जाएं। भेंट के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों की ओर से प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भी समस्याएं प्रस्तुत कराईं, जिससे प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र कार्रवाई संभव हो सके।
CM श्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आगरा के ग्वालियर रोड क्षेत्र के दोनों ओर जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता पर लेते हुए समुचित विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
Also Click : Viral: दारोगा ने ऑटो चालक को थूक चटवाया, कहा- 'ब्राह्मण को देखना भी नहीं चाहता', SP ने सस्पेंड किया
What's Your Reaction?









