Deoband News : SSP आशीष तिवारी का देवबंद थाने पर औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सुधार के दिए सख्त निर्देश

SSP आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) ने स्पष्ट किया कि थानों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा प्राथमिकता होनी ...

Jul 3, 2025 - 00:02
 0  48
Deoband News : SSP आशीष तिवारी का देवबंद थाने पर औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सुधार के दिए सख्त निर्देश

By INA News Deoband.

देवबंद : जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) ने कार्यभार संभालने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाते हुए थाना देवबंद का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान SSP ने थाने की साफ-सफाई, हवालात, मालखाना, CCTNS कार्यालय, तथा अभिलेखों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की. उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों की स्थिति का भी जायज़ा लिया.

इस दौरान कई जगहों पर अव्यवस्था, लापरवाही और शिथिलता देखी गई जिस पर SSP ने नाराज़गी जताते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए. SSP आशीष तिवारी (Ashish Tiwari) ने स्पष्ट किया कि थानों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा प्राथमिकता होनी चाहिए. थानों में आने वाले प्रत्येक नागरिक को सम्मान और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता के साथ दुर्व्यवहार, अभिलेखों में गड़बड़ी, या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. SSP का यह निरीक्षण SSP के नेतृत्व में पुलिस विभाग में संभावित सख्त अनुशासन की शुरुआत माना जा रहा है. पुलिस महकमे में SSP के इस सक्रिय और अनुशासनात्मक रवैये से यह संकेत स्पष्ट हो गया है कि अब काम में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तय है. उनका यह दौरा पुलिसिंग में गुणवत्ता और पारदर्शिता की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है.

Also Click : Lucknow News : कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभिन्न समस्याओं को रखा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow