Lucknow News: विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टालों का मुख्य अतिथि व डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच के अधिक से अधिक शिक्षित बेरोज़गार युवक-युवतियों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई.टी.आई., राजकीय पालीटेक्निक एंव उ.प्र. कौशल विका...

Mar 25, 2025 - 22:11
 0  28
Lucknow News: विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टालों का मुख्य अतिथि व डीएम ने किया निरीक्षण

By INA News Lucknow.

लखनऊ: प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘यूपी, भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर महाराज सिंह इण्टर कालेज परिसर, बहराइच में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी एवं स्टालों का मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ.प्र. राज्य महिला आयोग चारू चौधरी ने जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ निरीक्षण किया।बहराइच के अधिक से अधिक शिक्षित बेरोज़गार युवक-युवतियों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई.टी.आई., राजकीय पालीटेक्निक एंव उ.प्र. कौशल विकास मिशन तथा जिला उद्यम एवं प्रोत्साहन केन्द्र, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में लगाये गये स्टालों के निरीक्षण के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 15 नियोजकों द्वारा 705 अथ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए 510 का अग्रिम चरण के लिए चयन किया गया।यहां पर मुख्य अतिथि व डीएम ने आईटीआई के छात्रों द्वारा लगाये मॉडल व प्रोजेक्ट का अवलोकन कर बच्चों की मेधा को सराहा। पुलिस विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि व डीएम ने अस्त्र-शस्त्र का निरीक्षण कर उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टालों के निरीक्षण के दौरान आयुष विभाग के स्टाल, निःशुल्क औषधि वितरण, टीबी जांच, चश्मा वितरण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि आने वाले मरीज़ों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जायें।आईसीडीएस स्टाल के निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराते हुए विभागीय योजनाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड के लिए लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आमजन को सुगमतापूर्वक सेवाएं प्रदान की जायें ताकि उन्हें अपनी आवश्यक सुविधाओं को प्राप्त करने में किसी प्रकार की दुशवारी न होने पाये।

Also Read: Hardoi News: डबल इंजन सरकार की नीतियों से आया सकारात्मक बदलाव: विधायक आशीष सिंह आशू

मुख्य अतिथि चौधरी व डीएम द्वारा उद्यम एवं प्रोत्साहन विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को CM युवा उद्यमी विकास अभियान अन्तर्गत लाभान्वित किया जाये ताकि इच्छुक व्यक्ति स्वयं के साथ साथ दूसरे लोगों को भी रोज़गार के अवसर उपलब्ध करा सकें। मुख्य अतिथि व डीएम ने मत्स्य, गन्ना, पशुपालन, रेशम विकास, कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, वन, ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow