Hardoi News: डबल इंजन सरकार की नीतियों से आया सकारात्मक बदलाव: विधायक आशीष सिंह आशू
उन्होंने कई बच्चों का अन्नप्रासन कराया तथा महिलाओं की गोदभराई करायी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व टूल किट वितरित किये। अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार की नीतियों ...
By INA News Hardoi.
हरदोई: सेवा, सुरक्षा, सुशासन के प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को बिलग्राम के दुलारे प्रसाद गेस्ट हाउस में बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा के विधानसभा स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम का उदघाटन हुआ। उदघाटन विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू ने किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया।
उन्होंने कई बच्चों का अन्नप्रासन कराया तथा महिलाओं की गोदभराई करायी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व टूल किट वितरित किये। अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुँचा है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। डबल इंजन सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उपजिलाधिकारी पूनम भाष्कर ने मुख्य अतिथियों व अन्य अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन अनिल राठौर व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











