Lucknow News: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से जो सफलता प्राप्त की है, वह उनके परिवार व शिक्षकों के लिए भी सम्मान व गौरव की बात है। किन्हीं कारणों से असफल विद्यार्थि...

By INA News Desk
Apr 26, 2025 - 00:02
51 Views
Lucknow News: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

By INA News Lucknow.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं परीक्षाओं में सफलता की ऊँचाइयों को छूने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने 12वीं में प्रयागराज की बिटिया महक जायसवाल तथा 10वीं में जालौन के बेटे यश प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश में अव्वल आने व मेरिट सूची में उच्च स्थान पाने वाले सभी छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए कहा है कि यह उनके विशेष प्रयासों, गुरुजनों के प्रेरक मार्गदर्शन व अभिभावकों के अपने नौनिहालों के प्रति चेतना का प्रतिफल है।

Also Click: Lucknow News: सड़कों के निर्माण में एफ डी आर तकनीक अपनाने वाला अग्रणी राज्य बना UP

विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन से जो सफलता प्राप्त की है, वह उनके परिवार व शिक्षकों के लिए भी सम्मान व गौरव की बात है। किन्हीं कारणों से असफल विद्यार्थियों को अपना सन्देश देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह कतई निराश न हों, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, फिर प्रयास करें, सफलता उनके कदम चूमेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow