Lucknow News: सड़कों के निर्माण में एफ डी आर तकनीक अपनाने वाला अग्रणी राज्य बना UP

उत्तर प्रदेश में नई तकनीक एफ०डी०आर० में 5860.00 किमी0 मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। इस तकनीक को अपना कर उत्तर प्रदेश में पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण में रू....

Apr 25, 2025 - 23:58
 0  31
Lucknow News: सड़कों के निर्माण में एफ डी आर तकनीक अपनाने वाला अग्रणी राज्य बना UP

सार-

  • 19 राज्यों के प्रतिनिधियों ने एफ डी आर तकनीक को उत्तर प्रदेश में आकर जाना व समझा
  • पीएमजीएसवाई के तहत एफ०डी०आर० तकनीक से निर्मित सड़कों की मॉनिटरिंग हेतु विकसित किया गया उत्तम पोर्टल

By INA News Lucknow.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत नई तकनीक एफ०डी०आर० के अन्तर्गत निर्मित मार्गों की मॉनिटरिंग हेतु उत्तम पोर्टल को विकसित किया गया है। उत्तम पोर्टल के परफार्मेन्स के मूल्यांकन के पश्चात् ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तम पोर्टल को सम्पूर्ण भारत में पैन इण्डिया बेसिस पर लागू किये जाने हेतु अग्रसर है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश एफ०डी०आर० तकनीक को अपनाने में अग्रणी राज्य रहा है तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में 19 राज्यों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण / हैण्ड होल्डिंग भी किया जा चुका है।

Also Click: Lucknow News: प्री-खरीफ 2025 कार्यशाला में कृषि मंत्री ने अधिकारियों को जनपदों का नियमित भ्रमण, योजनाओं का सत्यापन, आईपीएम लैब सुधार आदि के दिये निर्देश

उत्तर प्रदेश में नई तकनीक एफ०डी०आर० में 5860.00 किमी0 मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। इस तकनीक को अपना कर उत्तर प्रदेश में पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण में रू 1045.82 करोड़ की धनराशि की बचत किये जाने के साथ-साथ 90 लाख घनमी० एवं 700 लाख0 लीटर डीजल की बचत करते हुए पर्यावरण को संरक्षित किया जा रहा है, जो स्वयं में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

UP आर आर डी ए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई-4 की शुरुआत की गयी है, जिसकी गाईडलाइन के अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार आकांक्षात्मक जनपदों और आकांक्षात्मक विकास खण्डों में 250+ आबादी एवं शेष अन्य क्षेत्रों में 500+ आबादी की अनजुड़ी बसावटों सर्वऋतु सम्पर्क मार्गों से जोड़ा जाना है। ग्राम सड़क सर्वेक्षण एप्लिकेशन का उपयोग करते हुये अनजुड़ी बसावटों का सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसमें लगभग 14800 बस्तियाँ सम्मिलित हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow