Lucknow News: आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹52,297.08 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक ...

Apr 1, 2025 - 18:54
49 Views
Lucknow News: आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹52,297.08 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक वार्षिक राजस्व अर्जित किया है। आबकारी विभाग द्वारा इस वर्ष ₹52,297.08 करोड़ (अनंतिम आंकड़े) का राजस्व प्राप्त हुआ, जो गतवर्ष 2023-24 में अर्जित ₹45,570.47 करोड़ की तुलना में ₹6,726.61 करोड़ (14.76 प्रतिशत) अधिक है।

आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव वीना कुमारी के मार्गदर्शन में विभाग ने सतत् प्रयासों से यह वृद्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2022-23 में ₹41,252.24 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ था, जो वर्ष 2023-24 में ₹4,318.23 करोड़ (10.47 प्रतिशत) अधिक हुआ। इस प्रकार, वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व वृद्धि की दर 14.76 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष की वृद्धि दर 10.47 प्रतिशत से अधिक है।

Also Read- Lucknow News: अनधिकृत ई रिक्शा व ऑटो के खिलाफ अभियान का आगाज- प्रदेश में 915 ई-रिक्शा सीज और 3035 का हुआ चालान।

इसके अतिरिक्त, आबकारी विभाग ने नकली शराब के उत्पादन पर प्रभावी अंकुश लगाया है। विगत दो वित्तीय वर्षों की तरह इस वर्ष भी अवैध शराब के सेवन से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow