Lucknow News: 14 मई को राजकीय ITI में रोजगार मेले का आयोजन

ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट अधिकारी एम० ए० खाँ ने जानकारी दी कि इस मेले में 18 से 30 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। पात्रता के अंतर्गत शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण ...

May 9, 2025 - 23:31
 0  56
Lucknow News: 14 मई को राजकीय ITI में रोजगार मेले का आयोजन

By INA News Lucknow.

लखनऊ: मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत 14 मई, 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई०), अलीगंज, लखनऊ में 5 प्रतिष्ठित कम्पनियों के रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि मेले में प्रशिक्षार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कराने के लिए सभी कार्यदेशकों एवं अनुदेशकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों में टाटा मोटर्स (लखनऊ एवं पंतनगर), शिवा एन्टरप्राइजेज, डीलक्स बेयरिंग्स, जे०बी०एम० तथा एजेस फेड्रल लाइफ इन्श्योरेन्स शामिल हैं।

Also Click: Lucknow News: 10 मई को जनपद न्यायालय लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट अधिकारी एम० ए० खाँ ने जानकारी दी कि इस मेले में 18 से 30 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। पात्रता के अंतर्गत शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण से स्नातक तक रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 21,000 रूपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों, बायोडाटा (रिज्यूमे) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 14 मई, 2025 को प्रातः 10 बजे राजकीय आई०टी०आई० अलीगंज लखनऊ में उपस्थित हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow