Lucknow News: प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल माह में कुल रू0 18204.75 करोड़ का राजस्व प्राप्त
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2025 में कुल रू0 8943.47 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष अप्रैल, 2024 के माह में प्राप्ति रू0 8310.43 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत...
प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में अप्रैल, 2024 के सापेक्ष अप्रैल, 2025 में रु0 1785.30 करोड़ की वृद्धि
By INA News Lucknow.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल माह में कुल रू0 18204.75 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अप्रैल माह में रू0 16419.45 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल माह में गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में रू0 1785.30 करोड़ राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है।
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2025 में कुल रू0 8943.47 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष अप्रैल, 2024 के माह में प्राप्ति रू0 8310.43 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2025 में रू0 994.52 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह अप्रैल, 2024 में प्राप्ति रू0 947.98 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2025 में कुल रू0 4319.46 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह अप्रैल, 2024 में प्राप्ति रू0 3759.14 करोड़ रही थी।
Also Click: Lucknow News: उत्तर प्रदेश में जैव ऊर्जा का सुनहरा भविष्य, 6 हजार करोड़ के सीबीजी प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 2729.43 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अप्रैल, 2024 में प्राप्ति रू0 2249.78 करोड़ रही थी। परिवहन के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 1043.14 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अप्रैल, 2024 में प्राप्ति रू0 929.61 करोड़ रही थी। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह अप्रैल, 2025 में प्राप्ति रू0 174.73 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अप्रैल, 2024 में प्राप्ति रू0 222.51 करोड़ रही थी।
What's Your Reaction?









