Lucknow News : अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, बीज से बाजार तक अनेक नवाचार होंगे आलू और शकरकंद के लिए

मंत्री सिंह ने कहा कि यह केंद्र कृषि उत्पादकता बढ़ाने, मूल्य संवर्धन एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि आलू और शकरकंद जैसी जड़वाली फ...

Jun 25, 2025 - 23:38
 0  58
Lucknow News : अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, बीज से बाजार तक अनेक नवाचार होंगे आलू और शकरकंद के लिए
Photo: Social Media

सार-

  • उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
  • अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र अब उत्तर प्रदेश के आगरा में
  • कृषि नवाचार और किसान कल्याण के लिए ऐतिहासिक पहल - मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

By INA  News Lucknow.

लखनऊ : प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सिंगना में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (CSARC) की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंत्री सिंह ने कहा कि यह केंद्र कृषि उत्पादकता बढ़ाने, मूल्य संवर्धन एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि आलू और शकरकंद जैसी जड़वाली फसलों में अपार संभावनाएं हैं और इस नवाचार केंद्र की स्थापना से खाद्य व पोषण सुरक्षा, किसानों की आय में वृद्धि, तथा सतत कृषि विकास को बल मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रसंस्करण, विपणन और निर्यात को गति देगा। विशेष रूप से उच्च उपज, पोषणयुक्त और जलवायु अनुकूल किस्मों का विकास किसानों के लिए वरदान साबित होगा। इसके माध्यम से खेती के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की तकनीक और नवाचार प्रदेश में सुलभ होंगे।

Also Click : Lucknow News : संविधान में धर्म निरपेक्ष एवं समाजवादी शब्द जोड़ना भारत की आत्मा पर कुठाराघात: CM योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow