Lucknow News: मनरेगा की निगरानी में यूपी पूरे देश में निरंतर अव्वल, कार्यक्रम अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रदेश को बनाया अव्वल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में प्रदेश न केवल मनरेगा (MNREGA) के तहत रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास में आगे है, बल्कि एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से कार्यों के नि...

Mar 21, 2025 - 22:25
 0  33
Lucknow News: मनरेगा की निगरानी में यूपी पूरे देश में निरंतर अव्वल, कार्यक्रम अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रदेश को बनाया अव्वल

मनरेगा (MNREGA) कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष फोकस, एरिया ऑफिसर मोबाइल एप्लीकेशन से हो रहे निरीक्षण, वर्ष 2024-25 में अब तक 1,85,622 से ज्यादा निरीक्षण

By INA News Lucknow.

लखनऊ: मनरेगा (MNREGA) के तहत कार्यों की निगरानी के लिए एरिया ऑफिसर ऐप का उपयोग किया जा रहा है। एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से अधिकारी जांच भ्रमण के समय मनरेगा (MNREGA) के प्रगतिशील कार्यों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता पर कार्यस्थल की फोटो ससमय अपलोड की जाती है। मनरेगा (MNREGA) योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए सरकार द्वारा एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से निरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा (MNREGA)) की सटीक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इस ऐप के जरिए मनरेगा (MNREGA) योजनाओं के प्रगतिशील कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में प्रदेश न केवल मनरेगा (MNREGA) के तहत रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास में आगे है, बल्कि एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से कार्यों के निरीक्षण में यह देशभर में अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श मॉडल बन रहा है.

Also Read: Lucknow News: प्रदेश के कृषकों को आगामी सप्ताह हेतु मौसम आधारित कृषि परामर्श

प्रदेश के कार्यक्रम अधिकारियों की मेहनत रंग ला रही है, मनरेगा (MNREGA) योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके, इसलिए कार्यस्थलों पर निरंतर निगरानी हेतु अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है। एरिया ऑफीसर 2.0 रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण में प्रदेश वर्तमान में सबसे आगे, प्रदेश द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी ज्यादा निरीक्षण कर उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक तक निर्धारित लक्ष्य 1,49,220 को पार करते हुए 1,85,622 निरीक्षण किये जा चुके हैं।

कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा मनरेगा (MNREGA) कार्यों के निरीक्षण के मामले में Area Officer 2.0 पर प्रदर्शित रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष 20.03.2025 तक टॉप 5 स्टेट में उत्तर प्रदेश में 1,85,622, झारखंड में 1,35,422, आन्ध्र प्रदेश में 126063, बिहार में 98593, तेलंगाना में 97544 निरीक्षण किये गये है। ग्राम्य विकास विभाग की बहुआकांक्षी योजना मनरेगा (MNREGA) के तहत चल रहे कार्यों के सघन अनुश्रवण एवं पारदर्शिता को लेकर निरीक्षण के कार्य पर विशेष फोकस किया गया है। एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जांच भ्रमण के समय मनरेगा (MNREGA) के कार्यों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता पर कार्यस्थल की फोटो अपलोड की करायी जाती है। 

  • कार्यक्रम अधिकारियों ने किये निरीक्षण

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष खण्ड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यस्थलों का तेजी से निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष 1 अप्रैल 2024 से अब तक 1,85,622 निरीक्षण किये जा चुके हैं। एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से मनरेगा (MNREGA) योजनाओं की निगरानी को सशक्त बनाया जा रहा है।

इस ऐप के जरिए निरीक्षण के दौरान अधिकारी कार्यस्थलों की तस्वीरें और अन्य आवश्यक विवरण अपलोड करते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि योजनाओं के तहत हो रहे कार्य सही समय पर और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे हो रहे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता और कार्यों की गुणवत्ता में सुनिश्चित हो रही है।

Also Read: Hardoi News: तीन दिवसीय आयोजन हेतु जिला स्तरीय परामर्श समिति की हुई बैठक

यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का प्रमुख स्रोत है, योजना के तहत विभिन्न प्रकार के विकास कार्य जैसे तालाब निर्माण, खेल मैदान, ओपन जिम, आंगनवाड़ी केन्द्र, अन्नपूर्णा भवन आदि के कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों की नियमित निगरानी के लिए एरिया ऑफिसर ऐप एक क्रांतिकारी पहल साबित हो रही है। आयुक्त, ग्राम्य विकास जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा अवगत कराया गया कि मनरेगा (MNREGA) के तहत सभी कार्य निर्धारित समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों.

इसके लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी नियमित रूप से बकायदा कार्यस्थलों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत हो रहे कार्य ससमय पूर्ण हो सके एवं उनकी गुणवत्ता उच्च रहे इस दृष्टि से निरीक्षण के कार्य का महत्व बढ़ जाता है। इसलिए अधिकारी कार्यस्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत को जानने हेतु निर्देशित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow