Lucknow : खादी महोत्सव में बिक्री 15 लाख के पार, पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये उद्यमियों द्वारा खादी पर आधारित पारम्परिक कला, शिल्प एवं वस्त्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें स्वराज आश्रम कानपुर द्वारा

By INA News Desk
Nov 23, 2025 - 22:20
56 Views
Lucknow : खादी महोत्सव में बिक्री 15 लाख के पार, पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Lucknow : खादी महोत्सव में बिक्री 15 लाख के पार, पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लखनऊ : केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित 10 दिवसीय खादी महोत्सव-2025 में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार के अवकाश के कारण भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे, जिसके परिणामस्वरूप खबर लिखे जाने तक महोत्सव में लगभग 15.24 लाख रुपए  की बिक्री हो चुकी है।प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये उद्यमियों द्वारा खादी पर आधारित पारम्परिक कला, शिल्प एवं वस्त्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें स्वराज आश्रम कानपुर द्वारा निर्मित कुर्ता-पायजामा, सदरी आदि वस्त्रों के साथ-साथ मिट्टी के बर्तन एवं खिलौने विशेष आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। उद्यमियों ने बिक्री में निरंतर बढ़ोतरी पर प्रसन्नता व्यक्त की है।महोत्सव के अंतर्गत आज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग (8 से 15 वर्ष) में पीहू ने प्रथम, श्रद्धा ने द्वितीय तथा अक्षत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग (16 से 22 वर्ष) में सुमन कुमारी को प्रथम, मो० खालिद को द्वितीय तथा अनन्या को तृतीय स्थान मिला।विजेताओं को वी.के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रबन्धक, उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संचालन दीप प्रकाश द्वारा किया गया। शाम की सांस्कृतिक संध्या में गायिका कुसुम वर्मा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Also Click : सहारनपुर में बड़ा iPhone घोटाला: फाइनेंस पर खरीदे फोन अचानक बंद, सैकड़ों ग्राहक थाने पहुंचे, दुकानदार पर रीफर्बिश्ड फोन बेचने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement