Lucknow : सिक्ख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर 'आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली' हेतु जताया आभार

प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख के नेतृत्व में आज एक उच्च स्तरीय सिक्ख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

Mar 11, 2026 - 23:44
40 Views
Lucknow : सिक्ख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर 'आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली' हेतु जताया आभार
Lucknow : सिक्ख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर 'आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली' हेतु जताया आभार

  • ऐतिहासिक निर्णय से पूरे सिक्ख समाज में हर्ष, परंपराओं के सम्मान हेतु मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन
  • उत्तर प्रदेश सरकार सिक्ख समुदाय के हितों और उनकी गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

लखनऊ : प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख के नेतृत्व में आज एक उच्च स्तरीय सिक्ख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा हाल ही में “आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन नियमावली 2026 (आनंद कारज)” को मंजूरी प्रदान किए जाने पर पूरे सिक्ख समाज की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश के सिक्ख समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। 'आनंद कारज' नियमावली के लागू होने से सिक्ख धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न होने वाले विवाहों के पंजीकरण में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी और समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ सिक्ख समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त सिक्ख समुदाय को इस ऐतिहासिक निर्णय पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान का बलिदान और सिक्ख परंपराएं राष्ट्र की सुरक्षा और संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार संगठित रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से दिलप्रीत सिंह डी.पी., लखविंदरपाल सिंह, रणवीर सिंह कलसी, सुरिंदरपाल सिंह बख्शी, गुरबाज सिंह, परविंदर सिंह, निर्मल सिंह, हरविंदर सिंह लार्ड, हरपाल सिंह तथा गुरविंदर सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow