Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने यूपीनेडा और नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

मंत्री ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया। बुंदेलखंड सहित अन्य जिलों में चल रही सोलर परियोजनाओं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और पीएम कुसुम योजना की स्थिति का जायजा

By INA News Desk
Mar 11, 2026 - 23:42
50 Views
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने यूपीनेडा और नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
Lucknow : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने यूपीनेडा और नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

बुंदेलखंड सहित प्रदेश में सोलर परियोजनाओं, पीएम सूर्य घर और पीएम कुसुम योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए

लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने संगम सभागार में यूपीनेडा और नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी ली। सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया। बुंदेलखंड सहित अन्य जिलों में चल रही सोलर परियोजनाओं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और पीएम कुसुम योजना की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में तेजी लाई जाए और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। इससे स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा, पर्यावरण संरक्षण होगा और किसानों तथा आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।

अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेज प्रगति हो रही है। सोलर परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश जल्द ही देश में नंबर एक राज्य बन जाएगा। राज्य सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रही है।मंत्री ने नगर विकास विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की। भौतिक और वित्तीय प्रगति पर जानकारी ली और सभी योजनाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने तथा समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि इन योजनाओं का सीधा संबंध नागरिकों के जीवन स्तर से है इसलिए गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी है।

बैठक में स्मार्ट पालिका योजना, सीएम ग्रिड योजना, आकांक्षी नगर योजना, अमृत योजना और मुख्यमंत्री नगरोदय योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने निर्देश दिए कि इन योजनाओं से शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेज विकास हो ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहरों का समग्र विकास हो। बैठक में अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण, निदेशक यूपीनेडा इंद्रजीत सिंह, प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद, सचिव अनुज झा, रविंद्र कुमार, विशेष सचिव प्रवीण लक्षकार, सत्य प्रकाश, निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow