Lucknow : योगी सरकार के IGRS पोर्टल से जन शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी, पीड़ितों को मिल रहा त्वरित न्याय

देवीपाटन मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। इसके

By INA News Desk
Jul 12, 2025 - 00:02
62 Views
Lucknow : योगी सरकार के IGRS पोर्टल से जन शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी, पीड़ितों को मिल रहा त्वरित न्याय
योगी सरकार के IGRS पोर्टल से जन शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी
Advertisement
Advertisement

सार-

  • CM योगी आदित्यनाथ की मॉनीटरिंग से शिकायतों का समयबद्ध हो रहा निस्तारण 
  • IGRS की जून की रिपोर्ट में जनमानस की शिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल ने मारी बाजी
  • रिपोर्ट में वाराणसी दूसरे तो बस्ती मंडल है तीसरे स्थान पर, शिकायतों के निस्तारण के बाद मंडलायुक्त ले रहे फीडबैक 
  • मंडलायुक्तों की मॉनीटरिंग, विभागीय आख्या की जांच और शिकायकर्ता के फीडबैक से समस्या के समाधान में आ रही तेजी

Lucknow : CM योगी आदित्यनाथ की निगरानी से जन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में अभूतपूर्व तेजी आई है। योगी सरकार के IGRS पोर्टल से शिकायतों के समाधान में न केवल पारदर्शिता आई है, बल्कि पीड़ितों को त्वरित न्याय भी मिल रहा है। योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक सुधारों और तकनीकी उपायों को अपनाकर शिकायतों के निस्तारण को सुनिश्चित किया है। वहीं IGRS की जून माह की रिपोर्ट में देवीपाटन मंडल ने जन शिकायतों के निस्तारण में बाजी मारी है और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह प्रदेशभर में वाराणसी मंडल ने दूसरा और बस्ती मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 

  • जनशिकायतों के निस्तारण की मॉनीटरिंग और फीडबैक से देवीपाटन ने मारी बाजी

देवीपाटन मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए देवीपाटन मंडल के जिलों क्रमश: श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर में जनशिकायतों के पारदर्शी और त्वरित समाधान के लिए कई बिंदुओं पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलों में जनशिकायतों की निस्तारण की रिपोर्ट की लगातार मॉनीटरिंग की जाती है। मंडलायुक्त ने बताया कि वह खुद मंडल के सभी जिलों के जनशिकायतों के निस्तारण के पहलुओं की मॉनीटरिंग करते हैं। इसके साथ ही रेंडम पांच शिकायतकर्ता से मंडलायुक्त कार्यालय से फीडबैक लिया जाता है ताकि यह पता चल सके कि पीड़ित की शिकायत पर वास्तविकता में एक्शन लिया गया है या फिर रिपोर्ट ही लगायी गयी है। इसके साथ ही हर माह जनशिकायतों के मामलों की विभागीय आख्या की जांच की जाती है। यही वजह है कि देवीपाटन मंडल ने जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

  • अधिकारियों के फील्ड विजिट्स से जन शिकायतों के निस्तारण में आया सुधार

योगी सरकार द्वारा लांच IGRS (इंटरएक्टिव गवर्नमेंट रेड्रेसल सिस्टम) पोर्टल नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कई सुधारों के बाद यह अत्यधिक प्रभावी साबित हुआ है। IGRS की जून की रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी मंडल ने जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेशभर में दूसरा और बस्ती मंडल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन मंडलों ने शिकायतों के निस्तारण में समय की बचत और पीड़ितों से फीडबैक लेकर सुधार की प्रक्रिया को तेज की है। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि कोई भी शिकायत अनसुलझी न रहे और समाधान की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और समयबद्ध हो। साथ ही अधिकारियों के फील्ड विज़िट्स ने इस प्रक्रिया को और भी प्रभावी बना दिया।

Also Click : Muzaffarnagar : रिक्शा चालक और श्रमिक परिवार के बेटों ने NEET में रच दिया इतिहास, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घर जाकर दी बधाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement