Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या के लिए किए जा रहे मकर संक्रांति से भी वृहद इंतजाम

CM Yogi और उनकी पूरी कैबिनेट ने आज पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इससे पहले DGP प्रशांत कुमार ने संगम में डुबकी लगाई और सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। DGP प्रशांत कुमार ने बता...

Jan 22, 2025 - 22:07
 0  27
Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या के लिए किए जा रहे मकर संक्रांति से भी वृहद इंतजाम
DGP प्रशांत कुमार

सार-

  • DGP प्रशांत कुमार ने संगम में लगाई डुबकी, बोले सुगम यातायात, साफ-सफाई के लिए बढ़ाएंगे मैनपावर
  • मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले DGP ने सभी तैयारियां देखीं

By INA News Maha Kumbh Nagar.

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए मकर संक्रांति से भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। यह बात बुधवार को DGP प्रशांत कुमार ने संगम में पुण्य स्नान के बाद कहीं। DGP ने संगम पर सभी तैयारियां परखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान DGP ने सुगम यातायात और साफ सफाई के लिए मैनपॉवर बढ़ाने के भी निर्देश दिए। 

  • वीआईपी और आम सभी लोगों को एक सामान सुविधाएं

CM Yogi और उनकी पूरी कैबिनेट ने आज पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इससे पहले DGP प्रशांत कुमार ने संगम में डुबकी लगाई और सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या के दौरान मकर संक्रांति से भी वृहद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने संगम तट पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

Also Read: Lucknow News: मीना मंच-पॉवर एंजल्स से बालिकाओं को सशक्त बनाने के प्रयास में जुटी Yogi Sarkar, ब्लॉक स्तर पर सुगमकर्ता कार्यशालाएं शुरू

उन्होंने कहा कि आम श्रद्धालुओं को भी वही सुविधाएं दी जा रही हैं जो वीआईपी को उपलब्ध हैं। इसके लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाया गया है, ताकि किसी को कोई असुविधा न होने पाए।

  • विदेशी श्रद्धालु ने की सराहना

स्नान के दौरान DGP से दक्षिण अफ्रीका के एक श्रद्धालु ने महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। श्रद्धालु ने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं अनुकरणीय हैं और धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow