Maha Kumbh 2025: साध्वी ऋतम्भरा और देवकीनंदन ठाकुर ने भव्य महाकुम्भ के लिए CM Yogi को सराहा
दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में पूर्ण Maha Kumbh के इस अद्वितीय एवं अलौकिक पर्व को लेकर संपूर्ण सनातन जगत में भारी उत्साह और आनंद है। उन्होंने बताया कि इस Maha Kumbh में पूरे यूरोप जि...
प्रयागराज Maha Kumbh में अद्भुत व्यवस्थाओं के लिए हर कोई योगी सरकार के प्रयासों की कर रहा प्रशंसा
By INA News Maha Kumbh Nagar.
Maha Kumbh 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन की तैयारियों की हर ओर तारीफ हो रही है। साध्वी ऋतम्भरा, देवकीनंदन ठाकुर और अन्य धार्मिक हस्तियों ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए CM Yogi को धन्यवाद दिया।
-
साध्वी ऋतम्भरा: 'Maha Kumbh से सनातन जगत में उत्साह'
दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में पूर्ण Maha Kumbh के इस अद्वितीय एवं अलौकिक पर्व को लेकर संपूर्ण सनातन जगत में भारी उत्साह और आनंद है। उन्होंने बताया कि इस Maha Kumbh में पूरे यूरोप जितनी जनसंख्या का भव्य आगमन हो रहा है और उनकी व्यवस्था का सुचारू रूप से होना अत्यंत अद्भुत अनुभव है। साथ ही, उन्होंने Maha Kumbh की सुंदर व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को साधुवाद दिया।
-
देवकीनंदन ठाकुर: 'यहां आकर घर जैसा अनुभव हो रहा है'
प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने Maha Kumbh की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे अपने घर की देखभाल कोई अपना ही व्यक्ति कर रहा हो। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्थाएं अत्यंत अद्भुत और अवर्णनीय हैं।
Also Read: Hardoi News: ट्रैक्टर ट्राली चोरी घटनाओं का खुलासा कर पुलिस 3 चोरों को पकड़ा
उन्होंने यह भी बताया कि उत्तम व्यवस्थाओं के कारण करोड़ों श्रद्धालु निर्विघ्न संगम में स्नान कर रहे हैं। महाराज ने ऐसी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
-
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने की पूजा-अर्चना
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उनकी पत्नी सविता कोविन्द, ऋषिकेष स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साधवी भगवती सरस्वती ने Maha Kumbh में पूजा-अर्चना की और 'हवन' किया। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द विगत दो दिन से Maha Kumbh में रुके हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को ही त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया था।
-
अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी की प्रशंसा
अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी Maha Kumbh 2025 में व्यवस्थाओं की तारीफ की। उन्होंने Maha Kumbh पहुंचने पर कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं, पूरे परिवार के साथ आए हैं। जिस तरह से प्रदेश सरकार ने यहां व्यवस्था की है वह काबिलेतारिफ है। खासकर देश और विदेश से लोगों को आमंत्रित किया गया है।"
What's Your Reaction?











