Maha Kumbh 2025: UP की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत की अनुभूति करा रही पर्यटन गैलरीः CM 

UP पर्यटन द्वारा Maha Kumbh-2025 प्रयागराज के अवसर पर डिजिटल प्रदर्शनी पंडाल की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य Maha Kumbh में देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को राज्य में व्याप्त पर्यटन की...

Jan 19, 2025 - 23:51
 0  28
Maha Kumbh 2025: UP की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत की अनुभूति करा रही पर्यटन गैलरीः CM 

सार-

  • CM ने प्रयागराज दौरे पर UP पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित पर्यटन गैलरी का भी किया अवलोकन 
  • Maha Kumbh में देश और दुनिया से आने वाले पर्यटकों को राज्य में व्याप्त पर्यटन की असीम संभावनाओं से परिचित कराएगी गैलरीः योगी 
  • ईको टूरिज्म के माध्यम से स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करने में होगी मददगारः CM 
  • Maha Kumbh में डिजिटल प्रदर्शनी पंडाल में राज्य के प्रमुख स्थलों का दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

By INA News Maha Kumbh Nagar.

Maha Kumbh Nagar: प्रयागराज Maha Kumbh में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मेला क्षेत्र में UP पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित पर्यटन गैलरी का अवलोकन किया। गैलरी में UP के प्रमुख स्थलों को भव्यता के साथ प्रदर्शित किया गया है। CM योगी ने कहा कि UP पर्यटन के क्षेत्र में तीव्र गति से विकास करने वाला राज्य है। घरेलू पर्यटन के मामले में यूपी पहले स्थान पर है। विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी यह उपलब्धि हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित यह गैलरी UP की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत की अनुभूति करा रही है। Maha Kumbh में देश और दुनिया से आने वाले पर्यटकों को राज्य में व्याप्त पर्यटन की असीम संभावनाओं से यह परिचित कराएगी। यहां ईको टूरिज्म को भी विशेष रूप से दर्शाया गया है। UP ईको टूरिज्म में भी तेजी से प्रगति कर रहा है। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिल रही है। 

  • पर्यटकों को यूपी भ्रमण के लिए किया जा रहा प्रेरित

UP पर्यटन द्वारा Maha Kumbh-2025 प्रयागराज के अवसर पर डिजिटल प्रदर्शनी पंडाल की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य Maha Kumbh में देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को राज्य में व्याप्त पर्यटन की असीम संभावनाओं से परिचित कराना है। यह Maha Kumbh-2025 की अवधारणा (दिव्य, भव्य एवं डिजिटल) पर आधारित है।

Also Read: Maha Kumbh 2025: महाकुम्भ के साथ ही भारत की प्राचीन संस्कृति को प्रदर्शित कर रहा एनसीजेडसीसी पवेलियनः सीएम योगी

प्रदर्शनी पंडाल में एनामार्फिक डिजिटल वॉल के माध्यम से UP के पर्यटन गंतव्यों को प्रदर्शित किया गया है। पंडाल में आने वाले पर्यटकों/श्रद्धालुओं को Maha Kumbh के अतिरिक्त UP के पर्यटन गंतव्यों को प्रदर्षित कर वहां भ्रमण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। पंडाल में ईको टूरिज्म सें सम्बन्धित गंतव्य स्थल पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। UP अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस पंडाल की समृद्ध संस्कृति का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। UP इसके अलावा UP के प्रसिद्ध हस्तशिल्प उत्पाद को भी दर्शाया जा रहा है।

  • 360 डिग्री व्यू देखने की सुविधा

इस गैलरी में UP पर्यटन से संबंधित ऑनलाइन क्विज का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र डिजिटली प्रदान किया जाएगा। इस प्रदर्शनी पंडाल में विभाग द्वारा पर्यटन गन्तव्यों पर निर्मित कराई गई एआरवीआर फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। पर्यटकों को प्रदर्शनी पंडाल से ही पर्यटन गन्तव्यों का 360 डिग्री व्यू देखने को मिलेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रयागराज के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ-साथ महाकुंभ क्षेत्र में परेडग्राउंड, नागवासुकी मंदिर, अरैल आदि स्थान पर्यटन सूचना केंद्र भी बनाए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow