Sambhal: जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर सजा सम्भल का बाजार, सजावटी सामान और इस्लामिक झंडों की बढ़ी मांग
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 26 अगस्त को शहर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जुलूस को
उवैस दानिश, सम्भल
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 26 अगस्त को शहर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जुलूस को लेकर शहर के बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। दुकानों पर रंग-बिरंगे सजावटी सामान के साथ इस्लामिक झंडे, बैनर और अन्य धार्मिक सामग्री बिक्री के लिए सजाई गई है। बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों के बीच भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12 रबीउल अव्वल को ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है। इसी अवसर पर पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाता है। सम्भल में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और शहर के प्रमुख बाजार सजते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक जुलूस को लेकर इस बार सजावटी सामान और इस्लामिक झंडों की मांग बढ़ी है। बाजारों में अलग-अलग आकार और डिजाइन के झंडे, झालरें और सजावट का सामान लोगों को आकर्षित कर रहा है। वहीं, जुलूस के स्वागत और सजावट को लेकर भी अलग-अलग स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं। 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की उम्मीद है। शहर में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों के बीच बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है और हर तरफ जश्न की तैयारियों का माहौल नजर आ रहा है।
What's Your Reaction?







