सम्भल में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज, जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर उलेमा की अपील, आतिशबाजी और नशे से दूर रहने की हिदायत

सम्भल में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां पूरी। मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने आतिशबाजी और नशे से दूर रहकर सादगी से जुलूस निकालने की अपील की।

Aug 25, 2026 - 21:47
6 Views
सम्भल में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां तेज, जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर उलेमा की अपील, आतिशबाजी और नशे से दूर रहने की हिदायत
मुफ्ती आलम रज़ा नूरी, मुफ्ती ए सिरसी

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी को लेकर सम्भल में तैयारियां तेज हो गई हैं। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने बताया कि जुलूस ठीक सुबह 9 बजे पारंपरिक और कदीमी मार्गों से निकाला जाएगा। लोगों ने अपने मकानों को सजाने के साथ तबर्रुक और खान-पान के भी इंतजाम किए हैं।

जुलूस को लेकर मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने लोगों से खास अपील करते हुए कहा कि जश्न के दौरान आतिशबाजी का इस्तेमाल हरगिज न करें। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल लोग दुरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए चलें, कलमा शरीफ का विर्द करें और अनुशासन बनाए रखें। साथ ही बीड़ी, सिगरेट, हुक्का और गुटखा जैसी चीजों से पूरी तरह परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम न किया जाए जिससे मजहब-ए-इस्लाम या मुस्लिम समाज बदनाम हो। ध्वनि प्रदूषण से बचने और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से निकालने पर भी उन्होंने जोर दिया। मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने कहा कि पैगंबर-ए-पाक की आमद दुनिया में अमन और शांति का संदेश लेकर आई थी। अगर समाज की तरक्की और कौम की खुशहाली चाहते हैं तो उनकी सीरत और शिक्षाओं पर अमल करना होगा। उन्होंने लोगों से उम्दा लिबास पहनकर, खुशबू लगाकर और पूरी मर्यादा के साथ जुलूस में शामिल होने की अपील की।

Also Click : Hijab Row: स्कूल में यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की इजाजत नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की छात्रा की याचिका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow