बलिया में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम: नात-ए-पाक और अकीदत के साथ निकला भव्य जुलूस, उमड़ा जनसैलाब

बलिया में ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस में भारी भीड़ उमड़ी, पुलिस सुरक्षा के बीच आयोजन शांतिपूर्ण रहा।

Aug 26, 2026 - 22:48
12 Views
बलिया में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम: नात-ए-पाक और अकीदत के साथ निकला भव्य जुलूस, उमड़ा जनसैलाब

Report- Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया जनपद में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व अत्यंत सादगी, अकीदत और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया।

इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से निकाले गए भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिशुनीपुर, बहेरी, उमरगंज, काजीपुर, राजपूत नेउरी, जंगे अली मोहल्ला, आमडारी, हैबतपुर और विजयीपुर समेत दर्जनों इलाकों से अकीदतमंदों के जत्थे मुख्य जुलूस में शामिल होने पहुंचे।

जुलूस में शामिल युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में धार्मिक पताकाएं लिए नात शरीफ पढ़ते हुए निर्धारित मार्गों से आगे बढ़ते रहे। पूरे रास्ते में फिजा पैगंबर साहब की शान में पढ़े जा रहे कलामों से गूंजती रही।

विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पेयजल, शरबत और मिष्ठान वितरण के विशेष प्रबंध किए गए थे।

लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटी। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर बधाई दी।

धार्मिक विद्वानों ने तकरीर के माध्यम से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का संदेश देते हुए समाज में शांति, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर बल दिया। सुरक्षा और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर कोतवाल प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए जुलूस के साथ-साथ चले, जबकि यातायात प्रभारी अनवर के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर वाहनों का सुगम संचालन सुनिश्चित कराया। शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ जुलूस देर शाम बिशुनीपुर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Also Click : Hardoi: श्रीमऊ को मिली 90 लाख के 'किसान सेवा केंद्र' की सौगात, विधायक रानू के प्रयासों से जगी विकास की नई आस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow