Ballia: बलिया में शराब तस्करी का खुलासा: गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन से G.R P पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में "गरीब नवाज एक्सप्रेस" के एक कोच अटेंडेंट को

Aug 27, 2026 - 11:10
6 Views
Ballia: बलिया में शराब तस्करी का खुलासा: गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, 30 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Report Syed Asif Hussain zaidi. 

ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन से G.R P पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में "गरीब नवाज एक्सप्रेस" के एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। GRP पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंची किमतों पर शराब की बिक्री करता था। बिहार में शराबबंदी के कारण शराब की मांग और किमत अधिक होने का फायदा उठाकर आरोपी कथित तौर पर मुनाफा कमाता था।

बलिया G.R.P पुलिस ने आरोपी के पिट्ठू बैग से दो दर्जन से अधिक शराब की बोतलें बरामद की। GRP पुलिस ने बलिया रेलवे स्टेशन पर चलाए गए एक चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। उसके पिट्ठू बैग से शराब की बोतलें बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन नंबर 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस में बतौर कोच अटेंडेंट काम करता है। उसने खुलासा किया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां शराब की काफी मांग है और शराब काफी ऊंचे दामों पर बिक्री होती है। इसी का फायदा उठाने के लिए वह उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से सस्ती शराब खरीदता था और ट्रेन में अपने पद का लाभ उठाकर इसे बिहार ले जाकर महंगे दामों में बेच देता था। वह बलिया से शराब खरीदकर बिहार में शराब बेचने का काम लंबे समय से कर रहा था।

GRP थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल कुमार राम के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जीआरपी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस अवैध नेटवर्क में ट्रेन के अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इस शराब तस्करी मामले में CO GRP रेलवे सवि रत्न गौतम द्वारा दी गई उक्त प्रकरण पर आया बयान और उन्होंने क्या कहा आईए सुनाते हैं।

Also Read- Bihar Social Media Policy: रील्स बनाने वालों को बिहार सरकार देगी ₹1 लाख तक, 1 लाख व्यूज पर ₹10,000 बोनस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow