Hathras: वंदे भारत के अलीगढ़ ठहराव की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 22436 के अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव की मांग को लेकर एडीएचआर के प्रतिनिधिमंडल

By INA News Desk
Aug 18, 2026 - 11:34
14 Views
Hathras: वंदे भारत के अलीगढ़ ठहराव की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन
एडीएचआर  प्रतिनिधिमंडल मांग पत्र देते हुए 

हाथरस। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 22436 के अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव की मांग को लेकर एडीएचआर के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को प्रयागराज और वाराणसी के लिए तेज रेल सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रेन का अलीगढ़ जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे अलीगढ़ अथवा हाथरस जंक्शन पर ठहराव के लिए प्रयास करेंगे। इस दौरान कमलकांत दोवराबाल, अनिल अग्रवाल, राजेश वार्ष्णेय, अमन बंसल और भानुप्रकाश वार्ष्णेय मौजूद रहे

Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow