Hathras: नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों में तकरार, अफसरों की समझाइश के बाद शुरू हुआ काम
गांव रूदायन में विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्य पर ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। गांव में
हाथरस। गांव रूदायन में विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्य पर ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। गांव में निर्माणाधीन खडंजा और नाली निर्माण के दौरान एक ग्रामीण ने अपने मकान की दीवार से सटाकर नाली बनाने का कड़ा विरोध किया है।
सोमवार को विवाद के चलते करीब 15 मीटर खडंजे का निर्माण अधर में लटक गया है।ग्रामीण का कहना है कि मकान की दीवार के पास नाली बनने से सीलन आएगी, जबकि अन्य ग्रामीणों का तर्क है कि नाली हटाने से आम रास्ता संकरा हो जाएगा। मामले को लेकर मौके पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण विजय शंकर शर्मा का कहना है कि यदि नाली रास्ते की ओर बनाई गई तो सास्ता छोटा हो जाएगा। जिससे यहां आवागमन बाधित हो जाएगा। कहा कि हम विकास कार्य के विरोधी नहीं हैं, लेकिन नाली को सही रूप से बनाया जाए। वहीं ग्रामीण प्रद्युम्न मिश्रा ने बताया कि यह रास्ता गांव का मुख्य मार्ग है। यदि नाली को दीवार से हटाकर बीच रास्ते की तरफ लाया गया, तो सड़क बेहद संकरी हो जाएगी। भविष्य में ट्रैक्टर-ट्रॉली या कोई बड़ा वाहन यहाँ से नहीं गुजर पाएगा। निर्माण तय जगह पर ही होना चाहिए।
वहीं निर्माण कार्र कर राहे सुपरवाइजर कैलाश शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य पूरी तरह से सरकारी मापदंडों और स्वीकृत नक्शे के अनुसार कराया जा रहा है। ग्रामीणों को समझाकर काम दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Also Click : Kanwar Yatra 2026: 85 साल के बुजुर्ग चंदर ने 250 किमी पैदल चलकर उठाई कांवड़, भक्ति की मिसाल
What's Your Reaction?







