Sambhal: जामा मस्जिद के आसपास 20-22 निर्माणों पर प्रशासन की नजर, नक्शा नहीं तो धारा-10 का नोटिस!
जामा मस्जिद के आसपास निर्माणों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सम्भल महायोजना-2031 के तहत विनियमित क्षेत्र
उवैस दानिश, सम्भल
जामा मस्जिद के आसपास निर्माणों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सम्भल महायोजना-2031 के तहत विनियमित क्षेत्र में निर्माणों का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। एसडीएम विकास चंद्र और जेई सचिन कुमार ने चौधरी सराय से टंडन चौराहे तक मौके पर पहुंचकर भवनों के स्वीकृत नक्शों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान जामा मस्जिद से जुड़े विवादित स्थल के पीछे करीब 20 से 22 दुकानें और कुछ मकान भी जांच के दायरे में आए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह संख्या पूरे सम्भल की नहीं, बल्कि निरीक्षण किए गए क्षेत्र की है और विस्तृत सर्वे अभी बाकी है। एसडीएम के मुताबिक जिन लोगों के पास स्वीकृत नक्शा है और निर्माण उसी के अनुरूप हुआ है, उन्हें नोटिस नहीं दिया जाएगा। वहीं बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण मिलने पर धारा-10 के तहत नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन केवल नक्शे की जांच तक सीमित नहीं रहेगा। महायोजना-2031 के तहत सड़क की निर्धारित चौड़ाई, बाजार स्ट्रीट, ग्रीन बेल्ट और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों के अनुरूप भी निर्माणों की जांच की जाएगी। आने वाले दिनों में विस्तृत सर्वे के बाद कार्रवाई का दायरा और साफ हो सकता है।
What's Your Reaction?







