Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारियों की बैठक। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों व सभी तहसीलों के नायब तहसीलदारों की बैठक...

Dec 9, 2024 - 17:29
 0  32
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारियों की बैठक। 

हरदोई। कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों व सभी तहसीलों के नायब तहसीलदारों की बैठक हुई। बैठक में सनमानी वैश्य समाज के प्रतिनिधियों द्वारा पिछड़ा वर्ग में शामिल किये जाने के अनुरोध पर आगे की कार्रवाई पर विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि दावे के पक्ष में ठोस सबूत प्रस्तुत किये जाएं।

Also Read- Hardoi News: वर्ल्ड टायलेट डे पर हुआ प्रतियोगिता का आयोजन।

समाज लोगों व उनके निवास स्थान की सूची दी जाये ताकि सर्वे कराया जा सके। उन्होंने तहसीलों को निर्देश दिया कि पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रतिनिधियों, समाज के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।