Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विक्टोरिया हॉल ट्रस्ट की बैठक। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विक्टोरिया हॉल ट्रस्ट की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विक्टोरिया हॉल ...

Jun 4, 2025 - 18:31
60 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विक्टोरिया हॉल ट्रस्ट की बैठक। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विक्टोरिया हॉल ट्रस्ट की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विक्टोरिया हॉल ट्रस्ट के नये नामकरण पर विचार किया जाये। विक्टोरिया हॉल परिसर में एक अच्छे पुस्तकालय की व्यवस्था की जाये। विक्टोरिया हॉल का वंदन योजना के अंतर्गत विकास किया जाये। परिसर में एक कैंटीन की स्थापना की जाये।

Also Read- Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी का सराहनीय कदम: 40 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड, पेंशन के लिए त्वरित कार्रवाई।

दो नये कक्षों का निर्माण कराया जाये। परिसर में किसी बड़े इवेंट का आयोजन कराया जाये। साफ सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाये। ट्रस्ट की आय बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। गाँधी भवन में वंदन योजना के अंतर्गत सुविधाओं का विस्तार किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow