Hardoi News: वित्तीय सहायता हेतु करे आवेदन - संजय कुमार निगम

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया है कि शासन द्वारा दिव्यांगजन के लिए राज्य निधि से....

Jun 4, 2025 - 18:16
39 Views
Hardoi News: वित्तीय सहायता हेतु करे आवेदन - संजय कुमार निगम

Hardoi News: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार निगम ने बताया है कि शासन द्वारा दिव्यांगजन के लिए राज्य निधि से धनराशि व्यय किये जाने हेतु दिव्यांगजन के हितार्थ 04 प्रकार के वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि उ०प्र० के दिव्यांगजन द्वारा बनाये गये चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं हेतु धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना।

उ०प्र० के दिव्यांगजन जिनका खेल/ललित कला/संगीत नृत्य/फिल्म/थ्रियेटर/साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किये जाने एवं खेल आयोजन हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना,  दैनिक जीवन के गतिविधियों को बेहतर बनानें के लिए बैंच मार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण (High Support Need Instrument) क्रय हेतु वित्तीय सहायता तथा गम्भीर बीमारियों यथा-कैंसर, थैलीसिया, प्लास्टिक एनीमिया, बहुस्केलोरोसिस से ग्रसित हों अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, को चिकित्सा हेतु वित्तीय सहायता।

Also Read- Hardoi News: जन सुनवाई में जिलाधिकारी का सराहनीय कदम: 40 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड, पेंशन के लिए त्वरित कार्रवाई।

उपरोक्त श्रेणियों में आर्हता रखने वाले इच्छुक दिव्यांगजन सम्बन्धित श्रेणी के आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, हरदोई से प्राप्त कर सम्बन्धित अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ 02 प्रतियो में अपना आवेदन जमा करना सुनिश्चित करें, जिससे उनको राज्य निधि से वित्तीय सहायता प्रदान कराये जाने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही की जा सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow