Hardoi News: मिशन शक्ति दीदी अभियान बोलीं- 10 मिनट में पहुंचेगी सहायता- उप निरीक्षक मीनाक्षी राणा

मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाया और शहर के कई स्कूल व अन्य महिला समहू कों उप निरीक्षक....

Dec 13, 2024 - 18:59
64 Views
Hardoi News: मिशन शक्ति दीदी अभियान बोलीं- 10 मिनट में पहुंचेगी सहायता- उप निरीक्षक मीनाक्षी राणा

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

संडीला/हरदोई। बी डी ऍम इंटर कॉलेज भरावन  में महिला अपराध रोकने के लिए प्रदेश सरकार एवं एसपी हरदोई के आदेश पर मिशन शक्ति दीदी अभियान चलाया जा रहा। इस अभियान के तहत महिलाओं/ लड़कियों को एंटी रोमियों टीम स्कूल, कॉलेज, एवं भीड़भाड़ वाले जगह और प्रमुख चौराहा पर सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर देकर जागरूक किया।

जिले में महिला अपराध और छेड़खानी की घटना पर लगाम लगाने के कसने के लिए मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाया और शहर के कई स्कूल व अन्य महिला समहू कों उप निरीक्षक मीनाक्षी द्वारा बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे जिले में एंटी रोमियों टीम और पुलिस के द्वारा शहर ग्रामीण क्षेत्र में जाकर हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1030 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी देकर जागरूक करने का काम कर रही है।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने लिया सामूहिक विवाह पंडाल का जायजा, उपहारों की गुणवत्ता को भी परखा।

महिला अपराध रोकने में  मदद मिलेगी  उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर 10 मिनट के अंदर पुलिस बताए जगह पर पहुंचकर मदद करेगी। इस अभियान के तहत महिला कांस्टेबल,स्कूल कॉलेज में गोष्ठी से भी जागरूक करने का काम कर रही है। किसी भी  महिला एवं छात्राओं को कोई भी दिक्कत हो तो इन नंबर पर फोन कर मदद ले सकती हैं, जिससे महिला अपराध पर रोक लगेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow