New Delhi: पद्म पुरस्कार 2025- 113 को पदम श्री और 19 को राष्ट्रपति द्वारा पदम भूषण से नवाजा गया

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुवैत की योग टीचर शेख ए.जे. अल सबाह, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया...

By INA News Desk
Jan 27, 2025 - 01:14
53 Views
New Delhi: पद्म पुरस्कार 2025- 113 को पदम श्री और 19 को राष्ट्रपति द्वारा पदम भूषण से नवाजा गया

By INA News New Delhi.

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25, जनवरी, 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 113 को पदम श्री और 19 को पदम भूषण से नवाजा गया है। कुल 139 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार दिए गए हैं जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। देर रात जारी सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण शामिल हैं। इसके अलावा 113 पद्म श्री पुरस्कारों का भी एलान किया गया है। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। सूची में 10  विदेशी,  एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, 13 मरणोपरांत पुरस्कार भी दिए जाने का एलान किया गया है। इसमें भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर और सुजुकी कंपनी के ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)  बिबेक देबरॉय, सुशील मोदी और मनोहर जोशी (मरणोपरांत) के नाम शामिल हैं। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान काम करने वालों को दिया जाता है।

Also Read: Hardoi News: ये दुगुना सौभाग्य है कि मैं उन चरण पादुकाओं के सामने हूं, एसपी ने कहा- आजादी दिलाने में कटियारी क्षेत्र का विशेष योगदान

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कुवैत की योग टीचर शेख ए.जे. अल सबाह, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार रात पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। सिन्हा को कला, खेहर को सार्वजनिक मामलों और सुजुकी को कारोबार-उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनके अलावा पद्म विभूषण पाने वालों में दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन), कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया व लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला), एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) (साहित्य-शिक्षा) शामिल हैं।

इनके अलावा ए सूर्य प्रकाश, रामबहादुर राय (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता), अनंत नाग व जतिन गोस्वामी, नंदमुरी बालकृष्ण, पंकज उधास (मरणोपरांत), एस अजित कुमार, शेखर कपूर, शोभना चंद्रकुमार (कला), जोस चाको पेरियाप्पुरम (मेडिसिन), कैलाश नाथ दीक्षित (पुरातत्व), नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी, पंकज पटेल (कारोबार एवं उद्योग), पीआर श्रीजेश (खेल), साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य), विनोद धाम (विज्ञान और इंजीनियरिंग) को पद्मभूषण प्रदान किया गया है। बिबेक देबरॉय को साहित्य और शिक्षा तथा सुशील मोदी व मनोहर जोशी (सार्वजनिक मामलों) के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया है।

Also Read: Lucknow News: CM ने फहराया तिरंगा, कहा- देश का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की देता है प्रेरणा

भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए काम करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग टीचर शेख ए.जे. अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति। मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में  शामिल हैं। गोकुल चंद्र दास (पारंपरिक वादक), वेलू आसान (पारंपरिक वादन), भीमावा डोड्डाबालप्पा (छाया चित्रण), परमार लावजीभाई नागजी भाई (बुनकरी), विजयलक्ष्मी देशमाने (कैंसर के खिलाफ जंग), चेतराम देवचंद पवार (वन रोपण), पांदी राम मांडवी (वाद्य यंत्र निर्माता), राधा बहन भट्ट (महिला सशक्तीकरण), सुरेश सोनी (कुष्ण रोगियों की सेवा) जैसे नाम भी शामिल हैं। विलास डांगरे, वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर, हरिमन शर्मा, जुमदे योमगाम गामलिन, नरेन गुरुंग और जगदीश जोशीला, बतूल बेगम, पंडि राम मंडावी, निर्मला देवी अन्य मशहूर हस्तियां हैं जिन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow