Agra: गोपाष्टमी पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा अग्रवन गौशाला में गौ माता पूजन एवं सेवा कार्य संपन्न।

भक्ति और आस्था के पर्व गोपाष्टमी को राष्ट्र सेविका समिति द्वारा अग्रवन गौशाला में गौ माता पूजन एवं गौ सेवा का कार्य किया गया।  इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं

Oct 30, 2025 - 19:18
82 Views
Agra: गोपाष्टमी पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा अग्रवन गौशाला में गौ माता पूजन एवं सेवा कार्य संपन्न।
गोपाष्टमी पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा अग्रवन गौशाला में गौ माता पूजन एवं सेवा कार्य संपन्न

Agra: भक्ति और आस्था के पर्व गोपाष्टमी को राष्ट्र सेविका समिति द्वारा अग्रवन गौशाला में गौ माता पूजन एवं गौ सेवा का कार्य किया गया।  इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं द्वारा दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को अग्रवाल गौशाला पहुंचकर सर्वप्रथम गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। तत्पश्चात गौ माता और बछड़ों को हरा चारा खिलाया साथ ही संकल्प लिया कि जीवनपर्यंत गौ सेवा और गौ रक्षा का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करेंगी। 

इस अवसर पर धार्मिक एवं संपर्क विभाग प्रमुख मीनाक्षी ऋषि ने कहा गोपाष्टमी सनातन संस्कृति का पावन पर्व है।  गौ माता का पूजन भारतीय परंपरा का हिस्सा है और गौ रक्षा हम सभी सनातनियों का दायित्व है। पूर्वी महानगर कार्यवाहिका मीना गुप्ता ने कहा भारतवर्ष में पौराणिक युग से ही गौ माता को देवतुल्य माना गया है। भारतीय संस्कृति में गौ माता को सुख समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। 

इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति से संगीता जैन, रश्मि वर्मा,साधना राठौड़, बीना जैन , अंजलि चतुर्वेदी,भावना वरदान शर्मा, अचला अग्रवाल, अंजू गोयल, अलका जैन, रश्मि चतुर्वेदी, शीतल , ममतेश बंसल भी उपस्थित रहीं और गौ सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Also Read- Lucknow: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का मऊ जनपद में दो दिवसीय भ्रमण: रन फॉर यूनिटी, फुटबॉल प्रतियोगिता और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow