Lucknow: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का मऊ जनपद में दो दिवसीय भ्रमण: रन फॉर यूनिटी, फुटबॉल प्रतियोगिता और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा गुरुवार से मऊ जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मंत्री श्री शर्मा विभिन्न सामाजिक, जनसेवा

Oct 30, 2025 - 18:39
69 Views
Lucknow: ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का मऊ जनपद में दो दिवसीय भ्रमण: रन फॉर यूनिटी, फुटबॉल प्रतियोगिता और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल।
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का मऊ जनपद में दो दिवसीय भ्रमण: रन फॉर यूनिटी, फुटबॉल प्रतियोगिता और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा गुरुवार से मऊ जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मंत्री श्री शर्मा विभिन्न सामाजिक, जनसेवा एवं विकास से जुड़े कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

गुरुवार को मऊ पहुंचने के बाद मंत्री श्री शर्मा कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शुक्रवार को वे बलिया मोड़ (मऊ) स्थित कार्यक्रम स्थल पर "रन फॉर यूनिटी" में शामिल होकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और युवाओं को राष्ट्र एकता और समरसता का संदेश देंगे।

इसके उपरांत मंत्री श्री शर्मा बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।अपने प्रवास के दौरान वे जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़, घोसी में आयोजित सरदार पटेल जयंती के अवसर पर जनसेवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

Also Read- चुनाव आयोग करेगा देशव्यापी SIR अभियान की घोषणा: कल शाम 4:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पहले चरण में 10-15 राज्य शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow