Hardoi: गोपाष्टमी पर हरदोई में गौ माता की भक्ति पूजा, जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता ने गोपाल गौशाला में किया चारा-गुड़ दान। 

गोपाष्टमी पर्व पर जनपद हरदोई मे श्रद्धालुओं व् गौभक्तों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत

Oct 29, 2025 - 19:37
35 Views
Hardoi: गोपाष्टमी पर हरदोई में गौ माता की भक्ति पूजा, जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता ने गोपाल गौशाला में किया चारा-गुड़ दान। 
गोपाष्टमी पर हरदोई में गौ माता की भक्ति पूजा, जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता ने गोपाल गौशाला में किया चारा-गुड़ दान। 

हरदोई। गोपाष्टमी पर्व पर जनपद हरदोई मे श्रद्धालुओं व् गौभक्तों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व् क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा ने जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन गोपाल गौशाला हरदोई मे सपरिवार गौवंशों को हरा चारा व् गुड़ खिलाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती व् क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने भक्तजन के साथ गौशाला स्थित भव्य देवस्थान का दर्शन कर, गौ संरक्षण व् संवर्धन के क्षेत्र मे सार्वजनिक सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद् कैलाश नारायण गुप्ता, गौशाला अध्यक्ष संदीप गुप्ता, गौशाला महामंत्री रामकुमार गुप्ता व् कुमुदनी देवी सहित गौसेवक व् श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0- महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow