Kanpur News: पेंशन दिवस पर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेंशनरों की समस्यायों को उठाया। 

पेंशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी के‌समक्ष पेंशनर्स की मूल भूत‌‌ समस्यायें कोरोना काल में 18माह का मंहगाई भत्ते का रोका गया ऐरियर का भुगतान....

Dec 17, 2024 - 20:16
 0  26
Kanpur News: पेंशन दिवस पर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेंशनरों की समस्यायों को उठाया। 

कानपुर। पेंशन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी के‌समक्ष पेंशनर्स की मूल भूत‌‌ समस्यायें कोरोना काल में 18माह का मंहगाई भत्ते का रोका गया ऐरियर का भुगतान किये जाने, पेंशन में 15 वर्षो तक राशि करण की कटौती को रोक कर न्यायालय के आधार पर 10वर्ष 11माह किये जाने, पेंशनर्स को 65,70,75 वर्ष की आयु में 5,%10% 15%की पेंशन बढ़ोत्तरी , के साथ रेल किराए की छूट जो कोरोना काल में बन्द कर दिया गया था को पुनः चालू किया जाय,  का ज्ञापन सरकार ‌के मुख्य मंत्री के लिए अपर जिलाधिकारी को देकर संस्तुति के साथ भेजने का आग्रह किया तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर बरती जा रही लापरवाही से अवगत कराते हुए पञ दिया गया।

Also Read- Pilibhit News: बिजनौर का बाघ मित्र दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचा पीलीभीत टाइगर रिजर्व।

कार्यक्रम में पेंशनरों ने बढ़ चढ़ कर भारी संख्या में भाग लिया,अपर जिलाधिकारी ने 80वर्ष से ऊपर के पेंशनर्स को माला एंव शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर चंन्दहास सिंह चौहान एडवोकेट, बी एल गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, ताराचंद, दुर्गा प्रसाद, शिवकुमार ‌, विमला मिश्रा आदि लोग मौजूद थे!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।