Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के अमृत सरोवरों पर फहराया गया ,तिरंगा झण्डा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के अमृत सरोवरों पर तिरंगा झण्डा फहराया गया  और अमृत सरोवरों

By INA News Desk
Jan 27, 2026 - 20:19
45 Views
Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के अमृत सरोवरों पर फहराया गया ,तिरंगा झण्डा।
Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के अमृत सरोवरों पर फहराया गया ,तिरंगा झण्डा।

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के अमृत सरोवरों पर तिरंगा झण्डा फहराया गया  और अमृत सरोवरों पर धूमधाम से  गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में निर्मित  'अमृत सरोवरों' पर राष्ट्रीय पर्व को  भव्य तरीके से मनाया गया। राज्य मुख्यालय से निर्गत दिशा-निर्देशों के सफल क्रियान्वयन के चलते 77वें गणतंत्र दिवस पर खूब उल्लास दिखा एवं लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामना दीं। इस अवसर पर गांवों में राष्ट्रभक्ति और जल संरक्षण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस बार उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता ध्वजारोहण की परंपरा रही। पूर्व निर्धारित निर्देशों के पालन में, इन अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराने का सम्मान देश के असली नायकों को दिया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और शहीद परिवारों के सदस्यों ने तिरंगा फहराया। बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। पंचायतों में गांव के सबसे वयोवृद्ध नागरिक को यह गौरवपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे ग्रामीण समाज में सम्मान का भाव जागृत हुआ। 

उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए सरोवरों के तट पर दिन भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। सरोवरों के महत्व और उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को समझाने के लिए निकाली गई 'हैरिटेज वॉक' में स्कूली बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण थीम पर आयोजित पेंटिंग, निबंध और कविता प्रतियोगिताओं ने बच्चों में जागरूकता का संचार किया। सेल्फी पॉइंट्स पर युवाओं की भारी भीड़ देखी गई और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरक कहानियों से नई पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा भरा गया। जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

Also Read- योगी राज में उत्तर प्रदेश बना निवेश का नया केंद्र: एकल खिड़की प्रणाली और डिजिटल प्रक्रियाओं से उद्यमियों को मिला भरोसेमंद माहौल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow