Lucknow: उ0प्र0 सहित 10 राज्यों के कलाकारों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार किया- मुख्यमंत्री  

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उ0प्र0 सहित 09 राज्यों के कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर अपने-अपने

By INA News Desk
Jan 27, 2026 - 20:28
32 Views
Lucknow: उ0प्र0 सहित 10 राज्यों के कलाकारों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार किया- मुख्यमंत्री  
उ0प्र0 सहित 10 राज्यों के कलाकारों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार किया- मुख्यमंत्री  
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उ0प्र0 सहित 09 राज्यों के कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर अपने-अपने प्रदेशों की लोक संस्कृति एवं पारम्परिक गीतों एवं संगीतों के माध्यम से उपस्थित समुदाय को भाव विभोर कर दिया। तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उ0प्र0 सहित 10 राज्यों के कलाकारों ने अपने प्रदेश की समृद्ध लोक विरासत परम्पराओं, मान्यताओं तथा आस्था का परिचय देते हुए यूपी दिवस को भव्य एवं अविस्मरणीय बना दिया।

गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी को मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर आयोजित कलाकार सम्मान समारोह में जम्मू एवं कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं उ0प्र0 के कलाकारों से मा0 मुख्यमंत्री जी ने संवाद किया और उ0प्र0 में आने का अनुभव की जानकारी ली। 

संवाद के दौरान कलाकारों ने कहा उत्तर प्रदेश के विकास के विषय में सुना था आज विकास, विरासत और सम्मान से साक्षात्कार कर अभिभूत हैं। कलाकारों ने अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन का अनुरोध किया। इस पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने कलाकारों को अयोध्या धाम के दर्शन कराने के निर्देश दिए। सम्मान समारोह में सभी कलाकारों को ओडीओपी किट, प्रमाण पत्र आदि प्रदान कर मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी राज्यों के अतिथि कलाकारों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने एक संदेश में कहा है कि तीन दिवसीय उ0प्र0 दिवस के दौरान शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विभिन्न राज्यों से पधारे कलाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोक कलाओं को जीवंत बनाने में लोक कलाकारों की अहम भूमिका है। ये कलाकार लोक संगीत के एम्बेस्डर भी है। आज बहुत सी लोक कलाएं बिलुप्त के कगार पर है। मा0 मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शिता एवं कलाकारों के प्रति संवदेनशीलता के चलते संस्कृति विभाग द्वारा उ0प्र0 लोक संगीत आदि विधाओं को जीवंत बनाने का कार्य किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि  मुख्यमंत्री के प्रेरणा से उ0प्र0 में ग्राम पंचायतों को वाद्ययंत्रों का सेट भी वितरित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी पारम्परिक लोकनृत्य, संगीत, नाटक एवं विभिन्न पर्वों पर गाये जाने वाले गीतों को पुनर्जीवित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके साथ ही निर्धन एवं विपन्न कलाकारों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। ये कलाकार एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। लोक संगीत को जीवित बनाये रखने में इनका योगदान अतुलनीय है।

समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, विषेश सचिव संस्कृति संजय कुमार सिंह, निदेशक सूचना एवं संस्कृति विशाल सिंह, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी, अपर निदेशक संस्कृति श्रृष्टि धवन, सहायक निदेशक तुहिन दिवेदी, राजेश अहिरवार, रीनू रंग भारती सहित सूचना एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी उपास्थित रहे।

Also Read- राहुल गांधी की गमोसा न पहनने वाली तस्वीर पर भाजपा का हमला, पूर्वोत्तर क्षेत्र और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान बताकर माफी की मांग की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement