Sambhal News: पाकिस्तान की अर्थी निकालकर किया पुतला दहन- आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 

भारतीय सद्भावना मंच गो प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं संभल नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष नुसरत इलाही जमाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने....

May 5, 2025 - 17:41
56 Views
Sambhal News: पाकिस्तान की अर्थी निकालकर किया पुतला दहन- आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 

उवैस दानिश, सम्भल

सोमवार को भारतीय सद्भावना मंच गो प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं संभल नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष नुसरत इलाही जमाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिरसी रेलवे क्रॉसिंग स्थित कोल्ड स्टोर में इकट्ठा होकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतले की अर्थी का दहन किया और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में आतंकवादियों द्वारा टूरिस्ट पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

नुसरत इलाही ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कोई भी ताकत हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती। अगर किसी ने जुर्रत की तो एक-एक हिंदुस्तानी मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ हम सबको मिलकर के लड़ना है और खड़े होना है। भारतीय सद्भावना मंच पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करती है। इस मौके पर कार्यक्रम में मोहम्मद असलम, अनवर, मोहम्मद चांद, मोहम्मद इकमाल, जावेद, तस्लीम खान, सरफराज, मोहम्मद इकमाल, उस्मान आदि दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य रूप से पुतला दहन एवं प्रदर्शन में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow