Sitapur News: मिश्रित के बाल्मीकि आश्रम पर सत्येश्वर महादेव मंदिर की हुई प्रांण प्रतिष्ठा। 

महर्षि दधीचि की तपो स्थली के नाम से सुविख्यात मिश्रित तीर्थ नगर की पावन वसुंधरा पर स्थित प्राचीन बाल्मीकि प्रांगण में नगर के धर्मानुयायियों ....

By INA News Desk
May 5, 2025 - 17:47
82 Views
Sitapur News: मिश्रित के बाल्मीकि आश्रम पर सत्येश्वर महादेव मंदिर की हुई प्रांण प्रतिष्ठा। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रित / सीतापुर। महर्षि दधीचि की तपो स्थली के नाम से सुविख्यात मिश्रित तीर्थ नगर की पावन वसुंधरा पर स्थित प्राचीन बाल्मीकि प्रांगण में नगर के धर्मानुयायियों द्वारा सनातन धर्म की भावनाओं के वशीभूत होकर सत्येश्वर महादेव मंदिर की स्थापना एवं शिवलिंग की प्रतिष्ठा गत  दिवस कराई गई है । शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा में पंडित देवी प्रसाद मिश्रा और पंडित गार्गी प्रसाद मिश्रा ने वैदिक विधान का अनुकरणीय योगदान प्रस्तुत किया।

नव निर्मित मंदिर में शिवलिंग की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में क्रमशः कृष्ण कुमार त्रिवेदी , विनोद कुमार त्रिवेदी , प्रद्युमन कुमार त्रिवेदी , विजय त्रिवेदी , प्रकाश चंद बाजपेई , कुमुद शुक्ला , लवकुश मिश्रा , कुलदीप पांडेय , आशीष शुक्ला आदि ने अपना विशेष योगदान करते हुए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

Also Read- UP News: खूबियों के नाते ही योगी सरकार मक्के की खेती को दे रही प्रोत्साहन- योगी सरकार मक्के का उत्पादन 2027 तक दोगुना करने का लक्ष्य।

नव निर्मित मंदिर में वैदिक मंत्रोचार की मंगल ध्वनि में शिवलिंग स्थापना के उपरांत समीप ही स्थित सीता कुंड तीर्थ प्रांगण पर ठाकुर द्वारा के सामने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर और क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement