Lucknow: बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति संभव, कुशीनगर में बोले केशव प्रसाद मौर्य।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुशीनगर में आयोजित 2570 वीं बुद्ध पूर्णिमा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुशीनगर में आयोजित 2570 वीं बुद्ध पूर्णिमा समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान तथागत बुद्ध का शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश आज पूरे विश्व के लिए पहले से अधिक प्रासंगिक है। वर्तमान समय में जब विश्व युद्ध और अशांति की विभीषिका से जूझ रहा है, तब भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान तथागत बुद्ध ने मानवता को शांति का मार्ग दिखाया और भारत ने विश्व को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को नए विस्तार के साथ स्थापित कर रहा है।
श्री मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य भंतेगणों, बौद्ध अनुयायियों एवं जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर, श्रावस्ती, सारनाथ, संकिसा, कौशांबी सहित भगवान बुद्ध से जुड़े सभी पवित्र स्थलों का अभूतपूर्व विकास डबल इन्जन सरकार मे हुआ है। एयर, रोड और रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ कर इन स्थलों को वैश्विक बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई गई है।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को और अधिक सक्रिय बनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से प्रयासरत है, ताकि विश्वभर से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिल सके।
उप मुख्यमंत्री ने अपने रूस प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लेकर रूस के काल्मिकिया गणराज्य भेजा था। वहां जिस प्रकार श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का स्वागत हुआ, वह भारत की आध्यात्मिक शक्ति और भगवान बुद्ध के प्रति वैश्विक आस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लगभग 40 बौद्ध देशों के साथ भारत के संबंधों की गहराई बढ़ाने में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
श्री मौर्य ने कहा कि उन्हें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक महान की गौरवशाली विरासत पर गर्व है। सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के संदेश को विश्वभर में पहुंचाया था और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की चर्चा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के उल्लेख के बिना अधूरी है। बाबा साहब ने भगवान बुद्ध के विचारों को सामाजिक समरसता और न्याय के साथ जोड़ा तथा समाज को नई दिशा दी।
उप मुख्यमंत्री ने बौद्ध अनुयायियों से आह्वान किया कि वे भगवान बुद्ध के विचारों को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रम के सम्मान की नई परंपरा स्थापित की है। प्रयागराज महाकुंभ में सफाईकर्मियों के चरण पखारना तथा अयोध्या व काशी में मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों का सम्मान करना श्रम के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक है। श्री मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश सर्वकालिक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में करुणावतार भगवान बुद्ध के दर्शन किये उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर में संपूर्ण विश्व को अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाने वाले भगवान बुद्ध जी को नमन करते हुये उनके करूणा व शान्ति के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर मा. उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सहजानंद राय , दुर्गेश राय एवं जनप्रतिनिधिओ, गणमान्य नागरिकों, व समाजसेवियों व पूज्य भन्तेगणो बौद्ध भिक्षुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?









