Hardoi: रंगदारी मांगने के आरोपी को पिहानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹2 हजार नकदी बरामद
पिहानी थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को
हरदोई। पिहानी थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2,000 की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को मोहम्मदी सराय, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी निवासी परवेज पुत्र कल्लू, जो गाड़ियों को किराये पर देने का कार्य करते हैं, ने थाना पिहानी में तहरीर दी थी। आरोप है कि मो. हसन पुत्र मो. शेर तथा इस्तखार पुत्र मो. शेर, निवासी ग्राम पंडरवा कला, थाना पिहानी, हरदोई और दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी से रंगदारी के रूप में रुपये की मांग की गई। तहरीर के मुताबिक रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने वादी के ड्राइवर के साथ मारपीट की और वादी को जान से मारने की धमकी दी। वादी ने यह भी बताया कि आरोपियों को पूर्व में ₹5,000 रुपये दिए जा चुके थे।
मामले में पिहानी पुलिस ने मु.अ.सं. 435/26, धारा 115(2)/308(6)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मो. हसन पुत्र मो. शेर, निवासी ग्राम पंडरवा कला, किला थाना पिहानी, जनपद हरदोई को ₹2,000 नकद सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पिहानी थाने में पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?







