Lucknow: पीयूष गोयल एवं मंत्री नन्दी ने विभिन्न राज्यों के उद्यमियों के साथ किया संवाद, उद्योग जगत को और अधिक ऊंचाई प्रदान करने के लक्ष्य पर हुई विस्तृत चर्चा। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति एवं यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में वाणिज्य भवन दिल्ली में आयोजित की गई बैठक

Nov 19, 2025 - 21:53
 0  29
Lucknow: पीयूष गोयल एवं मंत्री नन्दी ने विभिन्न राज्यों के उद्यमियों के साथ किया संवाद, उद्योग जगत को और अधिक ऊंचाई प्रदान करने के लक्ष्य पर हुई विस्तृत चर्चा। 
पीयूष गोयल एवं मंत्री नन्दी ने विभिन्न राज्यों के उद्यमियों के साथ किया संवाद, उद्योग जगत को और अधिक ऊंचाई प्रदान करने के लक्ष्य पर हुई विस्तृत चर्चा। 
  • 11 वर्षों में बड़े पैमाने पर न केवल वैश्विक निवेश आकर्षित हुआ, बल्कि घरेलू उद्यमियों, निवेशकों में भी अटूट भरोसे और विश्वास का भाव जागृत हुआ है:नन्दी

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति एवं उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में मंगलवार को वाणिज्य भवन दिल्ली में उद्यमी एवं व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद में सभी राज्यों के प्रमुख उद्यमियों एवं व्यापारियों का मंत्री नन्दी ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम में देश के हर राज्य व केंद्र शासित प्रदेश से अलग-अलग उद्योग व व्यापार जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में अग्रणी भूमिका निभाकर उद्योग एवं व्यापार जगत को और अधिक ऊंचाई प्रदान करने के लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा हुई।

देश के प्रमुख उद्यमियों एवं व्यापारियों की उपस्थिति में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के सशक्त नेतृत्व में भारत नित नवीन औद्योगिक ऊंचाइयां छू रहा है। भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि परस्पर संवाद और विश्वास की इसी बुनियाद पर आधारित है। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निरन्तर अभिनव पहल और नवाचार को अपनी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाया है। इसके सकारात्मक परिणाम और प्रभाव भारत की उल्लेखनीय औद्योगिक उपलब्धियों के रूप में हम सबके सामने हैं।

आज भारत के औद्योगिक परिवेश में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। पिछले 11 वर्षों के दौरान बड़े पैमाने पर न केवल वैश्विक निवेश आकर्षित हुआ है बल्कि घरेलू उद्यमियों, निवेशकों में भी अटूट भरोसे और विश्वास का भाव जागृत हुआ है।

 राज्य सरकारों से संवाद और समन्वय की पहल ने देश की अर्थव्यवस्था में राज्यों के योगदान को नया विस्तार प्रदान किया है। इसी प्रोत्साहन का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश भी देश की औद्योगिक आकांक्षाओं के अनुरूप अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहा है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में एक नई पहचान मिली है।

इस अवसर पर उद्यमी मनोहर अग्रवाल हल्दीराम ग्रुप, लक्ष्मी अग्रवाल, नन्द किशोर अग्रवाल क्रिस्टल ग्रुप, सुरेश जैन तीर्थांकर यूनिवर्सिटी, बसंत अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुभाष गोयल लिबर्टी ग्रुप, अनिल मित्तल बासमती ग्रुप, रमेश अग्रवाल पैकर्स एवं मूवर्स समूह, राम गोपाल अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल बिकानेर ग्रुप, महेश गुप्ता केंट आरओ, सीएल जैन, राजेश गुप्ता मल्टी कलर स्टील, विनीत लोहिया लोहिया ग्रुप, संजीव अग्रवाल प्रयागराज के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित उद्यमी मौजूद रहे।

Also Read- Lucknow: स्पेन टू मैनपुरी यूपी का गाँव पर्यटन ग्लोबल स्टेज पर, विदेशी मेहमानों के कारण मैनपुरी बना ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।