Bijnor News: तीन दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।

थाना धामपुर क्षेत्र में मामूली बात की कहासुनी को लेकर नौरंगाबाद निवासी नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । जिसका पुलिस ने आज खुलासा...

Dec 19, 2024 - 15:23
89 Views
Bijnor News: तीन दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ बिजनौर

बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र में मामूली बात की कहासुनी को लेकर नौरंगाबाद निवासी नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । जिसका पुलिस ने आज खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
 
दरसल पूरा मामला धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद निवासी नीरज की तीन दिन पूर्व सेंटमेरी स्कूल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । जिसका आज पुलिस ने खुलासा करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया । पूछताछ में आरोपियों ने बताता की 14 अक्टूबर को आरोपी बर्थडे पार्टी मनाने नीरज के गांव स्थिति रविदास धर्मशाला में मना रहे थे जहाँ बे शराब का सेवन भी कर रहे थे।

Also Read- Bijnor News: पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी पर शोरूम में लाखों की चोरी।

जिसके नीरज व अन्य गामीणो ने इसका विरोध किया था । आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर तीन दिन पूर्व जैसे ही आरोपियों को नीरज दिखाई दिया तो आरोपी उज्ववल ने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर नीरज के सीने के गोली मार दी थी जिससे नीरज की मौत हो गई थी । पुलिस ने आज कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow