Kanpur News: आक्रोशित पार्षदों ने प्रवर्तन दल की टीम को मुखिया सहित हटाए जाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त से की मुलाकात।

गर निगम में कार्यरत प्रवर्तन दल द्वारा पार्षदों से अभद्रता करने का मामला लगातार तुल पकड़ रहा है। आक्रोशित पार्षदों ने प्रवर्तन...

Dec 19, 2024 - 15:33
40 Views
Kanpur News: आक्रोशित पार्षदों ने प्रवर्तन दल की टीम को मुखिया सहित हटाए जाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त से की मुलाकात।

रिपोर्ट- इब्ने हसन ज़ैदी

कानपुर। बुधवार रात को नगर निगम में कार्यरत प्रवर्तन दल द्वारा पार्षदों से अभद्रता करने का मामला लगातार तुल पकड़ रहा है। आक्रोशित पार्षदों ने प्रवर्तन दल की टीम को मुखिया सहित हटाए जाने की मांग को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान 100 पार्षदों ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार को ज्ञापन सौंपा साथ ही पूरी घटना पर वार्ता की।

Also Read- Bijnor News: तीन दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।

चर्चा कर नगर आयुक्त ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि 3 दिनों के अंदर प्रवर्तन दस्ते के अधिकारी और कर्मचारियो को बदलने की कार्यवाही की जाएगी। वही 5 बार के पार्षद रहे नवीन पंडित ने बताया कि प्रवर्तन दल सिर्फ गरीब रिक्शा चालको और व्यापारियों को परेशान करते है। किसी पार्षद और अधिकारी की बात नहीं सुनते साथ ही अभद्रता करते है। ऐसे कर्मचारियों की नगर निगम को आवश्यकता नहीं है। नगर आयुक्त ने एक्शन लेने को कहा है और सभी पार्षद उनसे सहमत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow