Hardoi News: तुलसी पूजन से दिया आरोग्य, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 

मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गुरुवार को तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन योग वेदांत सेवा समिति महिला मंडल की ...

Dec 19, 2024 - 15:47
44 Views
Hardoi News: तुलसी पूजन से दिया आरोग्य, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 

हरदोई। मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गुरुवार को तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन योग वेदांत सेवा समिति महिला मंडल की अगुवाई में हुआ। जिसमें बताया गया कि तुलसी औषधीय गुणों का खजाना और मानव जीवन के लिए अमृत माना जाता है, आरोग्य, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।

बताया गया कि तुलसी का पौधा न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि यह पर्यावरण को शुद्ध करने, मानसिक शांति प्रदान करने और रोगनाशक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा लगाने से दरिद्रता का नाश होता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तुलसी माता की पूजा और परिक्रमा से मानसिक शक्ति बढ़ती है और बाल रोगों का नाश होता है।

बच्चों ने तुलसी की पूजा की, परिक्रमा की और तुलसी के महत्व को समझा। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले भव्य तुलसी पूजन कार्यक्रम की शुरुआत थी। महिला मंडल की सदस्याओं ने तुलसी पूजन के साथ पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि तुलसी की पूजा से न केवल आरोग्य की प्राप्ति होती है, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है। तुलसी पूजन का यह कार्यक्रम लोगों को प्रकृति और धर्म के साथ जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।

Also Read- Hardoi News: बार एसोसिएशन के लिए मतदान जारी, डेढ़ बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई।

इस मौके पर महिला मंडल की संगीता सिंह, त्रिचा गुप्ता ,बिंदु सिंह ,मंजूलता सिंह के अलावा श्री योग वेदांत सेवा समिति के जनार्दन सिंह ,नारायण सिंह , विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्य भूमिका सिंह - लक्ष्मी देवी, विनीता त्रिवेदी, निकिता वर्मा ,आरती वर्मा, अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता ,मंशा वाजपेई ,सोनी तिवारी ,कोमल यादव ,ऐश्वर्या सिंह ,अपर्णा श्रीवास्तव, सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व लगभग 8 सैकड़ा बच्चे मौजूद रहे। संस्थापक अखिलेश सिंह ने सभी का आभार जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow