Uttarakhand News: विकासखंड कार्यालय में सरिता देवी ने प्रशासक का चार्ज संभाला।

ग्रामीण क्षेत्रों में तीव्रता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे:सरिता देवी

Dec 19, 2024 - 15:54
57 Views
Uttarakhand News: विकासखंड कार्यालय में सरिता देवी ने प्रशासक का चार्ज संभाला।

रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: उत्तराखंड शासन पंचायती राज अनुभाग वन देहरादून कार्यालय के निर्देश पर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सरिता देवी को बीडीओ कुंदन सिंह बिष्ट द्वारा आज प्रशासक का चार्ज ग्रहण कराया गया। नवयुक्त सप्रशक सरिता देवी ने चार्ज ग्रहण करते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में विकास तीव्रता से कराया जाएगा। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत में जो भी समस्या लंबित हैं उनको तत्काल प्रभाव से कार्य कराए जाएंगे। प्रशासक सरिता देवी के पति राजकुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो जिम्मेदारी प्रशासक के रूप में सरिता देवी को सौंप गई है उसको कर्तव्य ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा ग्रामीण क्षेत्र की समस्या को दूर करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे किसी प्रकार की ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणो को परेशानी नहीं होने दी जाएगी ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों को तेजी के साथ कराया जाएगा।

इसी के साथ उन्होंने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े को लेकर जमीन की आवश्यकता है सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र से कूड़ा उठाकर वहां पर एकत्र किया जाए।बीडीओ कुंदन सिंह बिष्ट ने कहा 29 दिसंबर 2024 को ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी एवं ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो गया था उसके बाद एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को प्रशासक बनाया गया उनका स्थानांतरण नगर निगम रुड़की होने पर नवयुक्त एसडीएम अमृता शर्मा को प्रशासक नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर आज प्रशासक के तौर पर सरिता देवी को चार्ज ग्रहण कराया गया है।

Also Read- Madhya Pradesh News: गांव की बेटी योजना में बड़ा घोटाला ,शासकीय जयवंती हक्सर महाविद्यालय में 144 लाख रु. का छात्रवृत्ति घोटाला, 3 पर मामला दर्ज।

उन्होंने कहा प्रशासक सरिता देवी के नेतृत्व में विकास कार्यों को तीव्रता से कराया जाएगा और ग्राम पंचायत की हर समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से कराया जाएगा। बधाई देने वालों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अविनाश शर्मा में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र शर्मा,नि0 वर्तमान अध्यक्ष गुरजीत सिंह, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी,पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन अभिषेक तिवारी,आशु मेहरा,रामावतार यादव, प्रेम यादव,रेशम यादव,तनवीर खा, आदि ने बधाई दी।इस मौके पर एडीओ ललित सिंह ग्वाल,सह समाज कल्याण अधिकारी नगमा परवीन,बब्बू सैफी,आशु भट्ट,आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow