Saif Ali Khan पर पॉलिटिक्स शुरू, पाकिस्तानी नेता की पोस्ट के जबाव में लिखा- पहले अपना देश संभालो।
हां, पाकिस्तान में हमारे अपने मुद्दे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें गाजा, कश्मीर, भारतीय अल्पसंख्यकों और अन्य हाशिए के समूहों के लोगों की वकालत नहीं करनी चाहिए। पूर्व पाक मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया है कि भारत में मुस्लिम समुदाय के कलाकारों को गंभीर जानलेवा खतरों...
Saif Ali Khan News Update.
भारतीय अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान के राजनेता अपनी गंदी राजनीति पर उतर आए हैं। इस बीच पाकिस्तान की एंट्री इस मामले में हुई है। एक पाकिस्तानी नेता, जिसका नाम फवाद चौधरी है, ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के साथ उसने कुछ ऐसा कहा है कि लोग भड़क गए हैं। फवाद का कहना है कि इंडिया में मुस्लिम अभिनेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। फवाद चौधरी ने लिखा, ''सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती: अभिनेता पर घुसपैठिए ने छह बार चाकू से हमला किया।।। हिंदू महासभा के उदय के बाद से मुस्लिम अभिनेताओं को जान का गंभीर खतरा है।।। भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए पाकिस्तान को उठना ही होगा। मुनीब नाम के एक यूजर ने फवाद चौधरी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'उस बारे में क्या जो पाकिस्तान में हो रहा है। हमें पहले खुद को ठीक करना चाहिए, जो लड़ाई हम देश में कानून और शासन के लिए लड़ रहे हैं।' इस पर फवाद चौधरी ने कहा कि 'अधिकारों के लिए संघर्ष सार्वभौमिक होना चाहिए।
Also Read: Saif Ali Khan से मांगी थी 1 करोड़ की फिरौती, Attempt Of Murder सहित 5 धाराओं में Case दर्ज।
हां, पाकिस्तान में हमारे अपने मुद्दे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें गाजा, कश्मीर, भारतीय अल्पसंख्यकों और अन्य हाशिए के समूहों के लोगों की वकालत नहीं करनी चाहिए। पूर्व पाक मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया है कि भारत में मुस्लिम समुदाय के कलाकारों को गंभीर जानलेवा खतरों का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी ने इसे हिंदू महासभा के उभार से जोड़ा है। साथ ही पाकिस्तान से भारतीय मुस्लिमों के अधिकारों के लिए खड़े होने की अपील की है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, 'हिंदू महासभा के उभार के बाद से मुस्लिम अभिनेताओं को गंभीर जानलेवा खतरों का सामना करना पड़ रहा है।
पाकिस्तान को भारतीय मुस्लिमों के अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए।' एक यूजर ने जब चौधरी से पूछा कि उन्हें सैफ अली खान को पाकिस्तान में बसने में मदद करनी चाहिए, तो उन्होंने जवाब दिया, 'भारत उनका देश है। अगर आपको भारतीय मुस्लिमों से समस्या है, तो आप कहीं और चले जाएं।'
भारत में हिंदू संगठन करणी सेना ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। करणी सेना के नेता सेंगर ने कहा कि सलमान खान और सैफ अली खान को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि फिल्म निर्माताओं को निर्देश दिया जा रहा है कि वे हिंदू अभिनेताओं को काम न दें। यह बॉलीवुड के इस्लामीकरण की साजिश है।
यह घटना अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रह गई है। बल्कि इसे धार्मिक और राजनीतिक विवाद का रूप दे दिया गया है। एक ओर पाकिस्तान के मंत्री इसे भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ साजिश बता रहे हैं तो दूसरी ओर भारत में करणी सेना इसे 'इस्लामीकरण' का मुद्दा बना रही है।
यह हमला 16 जनवरी की रात 2:30 बजे सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर हुआ। इस दौरान एक अज्ञात हमलावर ने सैफ और उनके घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर हमला किया। नौकरानी को गंभीर चोटें आईं। उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। सैफ अली खान को भी छह घाव आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावर घटना से करीब दो घंटे पहले सैफ अली खान के घर में घुसा था। उसने दीवार फांदकर सोसाइटी में प्रवेश किया और फिर फायर एस्केप का इस्तेमाल करते हुए सैफ के घर तक पहुंचा। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है और माना जा रहा है कि वह प्रभादेवी इलाके में छिपा हो सकता है।
What's Your Reaction?











