Ballia News: प्रधान को मिली क्लीन चिट, प्रधान द्वारा निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने कि थी शिकायत।

प्रधान श्री तिवारी ने कहा कि मैं अपने द्वारा कराए गए कार्यों से संतुष्ट था। इसलिए मैंने जांच कराई और जो भी स्पष्टीकरण मांगा गया मेरे द्वारा दिया गया...

Dec 19, 2024 - 12:37
111 Views
Ballia News: प्रधान को मिली क्लीन चिट, प्रधान द्वारा निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने कि थी शिकायत।
बृज्यानंद तिवारी बदसरी ग्राम प्रधान

Report: S.Asif Hussain zaidi

बलिया: खबर बासडी़ह के ब्लॉक बेरूआरबारी से है जहां बड़सरी गाँव के ग्राम प्रधान बृज्यानंद तिवारी पर लगे निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमिताओं के आरोपो से जिला प्रशासन ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। जांच कर क्लीन चिट मिलने के बाद प्रधान बृज्यानंद तिवारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला विकास अधिकारी को जिन्होंने कम समय में जांच करा कर हमें आरोप मुक्त कर दिया है। और साथ ही साथ उन लोगों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारे द्वारा कराए गए कार्यों कि शिकायत कर हमें जगा दिया। और हमें चैतन्य रहकर काम करने की प्रेरणा दे दी। 

प्रधान श्री तिवारी ने कहा कि मैं अपने द्वारा कराए गए कार्यों से संतुष्ट था। इसलिए मैंने जांच कराई और जो भी स्पष्टीकरण मांगा गया मेरे द्वारा दिया गया। बता दे की बड़सरी गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा प्रधान द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अपर प्रमुख अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए गए थे। जिसकी मौके पर जाकर जांच भी कि गई, जांच टीम ने प्रधान को शासकीय धन के अपव्वय का दोषी नहीं पाया। जिसके आधार पर डीएम ने बड़सरी गांव के प्रधान को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

Also read- हाथरस: मेडिकल कॉलेज निर्माण को सीएम योगी से मिले दोनों विधायक

बता दे के बृज्यानंद तिवारी तीसरी बार बड़सरी गांव से प्रधान चुने गए हैं। इनके द्वारा कराए गए 35 कार्यों की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान बृज्यानंद का खाता भी सीज कर दिया गया था। जिसे जिला प्रशासन ने जांच करा कर प्रधान बृज्यानंद तिवारी को क्लीन चिट देते हुए प्रधान को अपने कर्तव्यों व दायित्व का निर्वाहन करने का निर्देश भी दिया। जांच के बाद क्लीन चिट मिलने पर प्रधान श्री तिवारी को प्रधान संघ ने सदस्यों फूल मालाओं से सम्मान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow