हाथरस: मेडिकल कॉलेज निर्माण को सीएम योगी से मिले दोनों विधायक

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने लंबे समय से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की जल्द से जल्द स्थापना और निर्माण कार्य के लिए  मुख्यमंत्री से आग्रह किया। साथ ही सासनी से नानऊ मार्ग और सासनी से अकराबाद मार्ग जो कि विजयगढ़ होकर जाता है, इन दोनों मार्गों को जल्दी से जल्दी नवनिर्मा....

Dec 19, 2024 - 12:01
 0  50
हाथरस: मेडिकल कॉलेज निर्माण को सीएम योगी से मिले दोनों विधायक
सीएम योगी से मिलती सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा

 

सासनी से नानऊ, विजयगढ़ रोड निर्माण तथा सिकन्द्राराऊ क्षेत्र की बताई समस्याएं

By INA News Hathras.

जनपद में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के शीघ्र निर्माण एवं तहसील सासनी के सासनी नानऊ रोड के निर्माण कार्य को लेकर जनपद के दोनों विधायकों द्वारा लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की गई है।लखनऊ में पांच कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर और सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मुलाकात की।

Also Read: हाथरस: राजनीतिक विद्धेष व विरोधियों की बातों में आकर कुछ सभासद कर रहे छवि धूमल करने का प्रयास- श्वेता चौधरी

इस दौरान सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने लंबे समय से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की जल्द से जल्द स्थापना और निर्माण कार्य के लिए  मुख्यमंत्री से आग्रह किया। साथ ही सासनी से नानऊ मार्ग और सासनी से अकराबाद मार्ग जो कि विजयगढ़ होकर जाता है, इन दोनों मार्गों को जल्दी से जल्दी नवनिर्माण करवाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी और दोनों मार्गों की स्वीकृति दी और सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने भी अपनी विधानसभा से संबंधित समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow