Hardoi: पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, ड्यूटी भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 करने का प्रस्ताव
गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह में मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में पी0आर0डी0 (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के लिए
Hardoi: गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह में मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में पी0आर0डी0 (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के लिए आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (स्क्रीनिंग) हरदोई में भी किया गया, जिसे देखने के लिए जिला मुख्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम रखा गया।
गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पी0आर0डी0 जवानों के कल्याण हेतु कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं, जिनका लाभ हरदोई सहित पूरे प्रदेश के जवानों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पी0आर0डी0 जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता रू/-500 से बढ़ाकर रू/-600 करने का प्रस्ताव रखा, जिससे प्रदेश के 31,000 से अधिक जवानों को सीधा लाभ होगा। जवानों और उनके आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री पी0आर0डी0 कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की गई है, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में रू 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। लखनऊ के सरोजनी नगर में 22.95 करोड़ रूपये की लागत से पी.आर.डी. स्वयंसेवकों के लिए मल्टीस्टोरी बैरक का निर्माण किया जा रहा है। सरकार द्वारा ड्यूटी भत्ता हेतु इस वर्ष 500 करोड़ रूपये से अधिक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हरदोई में आयोजित इस स्क्रीनिंग कार्यक्रम में अधिकारियों ने इन घोषणाओं का स्वागत किया और पी.आर.डी. जवानों को और अधिक लगन व अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस स्क्रीनिंग कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमावती जी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिला मजिस्ट्रेट वि0रा0 दीपाली भार्गव, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य तथा पी0आर0डी0 के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पी0आर0डी0 जवान मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







