Raebareli : जिलाधिकारी ने की गोवंश संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति जांची। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए

Apr 24, 2026 - 22:16
17 Views
Raebareli : जिलाधिकारी ने की गोवंश संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Raebareli : जिलाधिकारी ने की गोवंश संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों को लेकर अहम बैठकें की। गोवंश संरक्षण की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिले की सभी गौशालाओं में चारे, पानी और बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि वर्तमान में गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है, इसलिए अगले 6 महीनों के लिए भूसे का स्टॉक जमा कर लिया जाए। उन्होंने गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गौशालाओं में छाया और बचाव के इंतजाम समय से पूरा करने को कहा। पशु चिकित्सा विभाग को कमजोर और बीमार पशुओं की विशेष देखभाल और नियमित टीकाकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति जांची। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण छूट गया है, उन्हें चिन्हित कर अभियान के तहत कवर किया जाए। संचारी रोगों की रोकथाम और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन चंद्रा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow